Move to Jagran APP

'गैस लीक हो रही है स्टेशन की तरफ भागो'

स्थानीय युवक ने गैस लीक होने पर जगाया था लोगों को पीड़ित बोले एक बार लगा कि जान निकल जाएगी

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 12:49 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:22 AM (IST)
'गैस लीक हो रही है स्टेशन की तरफ भागो'

मथुरा, जासं। नगला चंद्रभान की हवा में सुबह अमोनिया गैस घुल गई थी। पूजा करने जा रहे एक युवक को सांस लेने में तकलीफ हुई। इस युवक को समझने में देर नहीं लगी कि किसी फैक्ट्री से गैस लीक हो रही है। उसने लोगों को जगाया और स्टेशन की तरफ भागने का शोर मचाना शुरू कर दिया। लोग भी घर के बाहर आने लगे। पूरे नगला चंद्रभान में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। यदि यह घटना रात में होती तो मामला बड़ा हो सकता था।

loksabha election banner

प्रत्यक्षदर्शी नगला चंद्रभान के मोनू सिंह ने बताया कि वह सुबह छह बजे के करीब मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। उनकी आंखों में तेज जलन और घुटन होने लगी। देखा पास की ही फैक्ट्री से गैस रिसाव हो रहा था। उन्हें समझते देर नहीं लगी कि यह खतरनाक गैस है। इस समय तक बस्ती में लोग सो रहे थे। मोनू ने साहस दिखा अपने मुंह को कपड़े से ढका और घरों के दरवाजे खटखटा कर बस्ती के लोगों को जगाया। सबसे स्टेशन की ओर भागने को कहा। मोनू ने बताया कि गैस के प्रभाव से बच्चे बिलख रहे थे और महिलाएं छटपटा रही थीं। उन्होंने तत्काल पुलिस को फोन किया। पुलिस के आने पर वाल्व को बंद किया जा सका। रिश्तेदारी में आए थे बीमार हो गए

मथुरा: सादाबाद निवासी सीमा ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार त्रिलोकीचंद के यहां आए थे। गैस रिसाव से घर के त्रिलोकीचंद, भीमा, सुनीता, रचना आदि बीमार हो गए। गैस रिसाव के कारण पूरे क्षेत्र में हालात खराब हो गए हैं। बीमार बोले

सुबह जगते ही तबियत खराब हो गई थी। एक पल को लगा कि जान निकल जाएगी। किसी तरह स्थिति नियंत्रित हुई है। फैक्ट्री की जांच करनी चाहिए।

नीलम, नगला चंद्रभान आंखों में जलन और गले में दिक्कत होने पर आंख खुली। तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अब उपचार के बाद घर जाना चाहते हैं।

सुनीता, नलगा चंद्रभान सुबह पूरे मुहल्ले में अफरा-तफरी थी। लोग अपने घर से बाहर निकल-निकल कर इधर-उधर भाग रहे थे। गैस की चपेट में आने से कई लोग बीमार हो गए।

दीपमाला, नगला चंद्रभान एक बार को लगा कि जान निकल जाएगी। उपचार मिलने के बाद राहत मिली है। अभी तबियत ठीक लग रही है। अब आगे रहने में भी डर लगा रहेगा।

मधु, नगला चंद्रभान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.