Move to Jagran APP

पानी को तरस रहे रोटीगोदाम के 400 लोग

संवाद सहयोगी मथुरा वार्ड नंबर 58 के रोटीगोदाम रामनगर क्षेत्र में 400 लोग पानी को तरस रह

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 05:08 AM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 05:08 AM (IST)
पानी को तरस रहे रोटीगोदाम के 400 लोग
पानी को तरस रहे रोटीगोदाम के 400 लोग

संवाद सहयोगी, मथुरा : वार्ड नंबर 58 के रोटीगोदाम रामनगर क्षेत्र में 400 लोग पानी को तरस रहे हैं। यहां गंदे पानी की आपूर्ति होती है। छह दिनों से वह भी ठप है। बुधवार को महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की महिला विग की जिलाध्यक्ष रूपा लवानियां की अगुआई में मुहल्ले में प्रदर्शन किया। नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। नगर आयुक्त के नाम ज्ञापन मौके पर मौजूद जेई को दिया।

loksabha election banner

ये इलाका नगर निगम से 500 मीटर की दूरी पर है। यहां लोगों के घरों में पानी के कनेक्शन तो हैं, लेकिन गंदे पानी की आपूर्ति होती है। प्रदर्शन की खबर पर जेई आशीष यादव मौके पर पहुंचे। आप के जिला महासचिव रवि प्रकाश भारद्वाज ने उन्हें समस्या बताई। उन्होंने क्षेत्र में टैंकरों से पानी की सप्लाई कराने की मांग की। आप के अजय गौतम, नीरज शर्मा, संजय सिंह ठाकुर, संगीता आर्य, निर्मल शर्मा, नीतेश शर्मा और सूरज बघेल मौजूद रहे। क्या कहते हैं लोग

जिदगी के लिए पानी सबसे जरूरी है। पाइप लाइन से गंदे पानी की आपूर्ति की जाती है। इसे पिया नहीं जा सकता है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नगीना, स्थानीय निवासी -मिट्टी के साथ पानी की आपूर्ति हो रही है। पीने के पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों से इसके लिए गुहार लगाई गई, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई।

मायावती, स्थानीय निवासी - क्षेत्र में छह दिन से पेयजल आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित है। लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। इस गर्मी में बिना पानी के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जगदीश, स्थानीय निवासी - क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए एक बोरिग भी निगम ने कराई है, लेकिन वह चालू नहीं है। बोरिग चालू न होने तक निगम प्रशासन को टैंकरों से क्षेत्र में पेयजल सप्लाई सुचारू करवानी चाहिए।

शहनाज, स्थानीय निवासी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.