बस में महिला की जंजीर पार, एक हिरासत में
शहर के मुहल्ला भरतवाल में है मायका, भैया दूज कर शिकोहाबाद लौट रही थी महिला।
मैनपुरी (जागरण संवाददाता): भैया दूज कर घर लौट रही महिला की गले में पहनी सोने की जंजीर बस में चढ़ते समय पार कर दी गई। संदेह के आधार पर एक महिला को पकड़ लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
शिकोहाबाद निवासी सुषमा पत्नी नर¨सह पाल का मायका शहर के मुहल्ला भरतवाल में है। भैया दूज पर वे अपने भाई जगदीश चंद्र के घर आई थी। शनिवार को वापस लौट रही थी। रोडवेज बस स्टैंड पर जैसी ही शिकोहाबाद जाने वाली बस पर सवार हुई। तभी उनके गले में पहनी सोने की जंजीर खींच ली गई। सुषमा को तत्काल जानकारी हो गई। उन्होंने पास खड़ी एक महिला का हाथ पकड़ लिया। उसी पर जंजीर चोरी का आरोप लगाया, लेकिन तलाशी में पकड़ी गई महिला के पास जंजीर नहीं मिली। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने चोरी के बाद जंजीर अपने किसी साथी को दे दी होगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर ¨सह सिरोही ने बताया कि गहराई से छानबीन के बाद ही घटना को लेकर सही जानकारी सामने आ सकेगी।