Move to Jagran APP

मदनपुर रजबहा में छह माह से नहीं आया पानी

रजबहा में पानी नहीं आने से धान की रोपाई और अन्य फसलों को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने सफाई और पानी छोड़ने की मांग की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Jul 2021 05:23 AM (IST)Updated: Tue, 13 Jul 2021 05:23 AM (IST)
मदनपुर रजबहा में छह माह से नहीं आया पानी
मदनपुर रजबहा में छह माह से नहीं आया पानी

संसू , बरनाहल, मैनपुरी : ब्लाक क्षेत्र से गुजरने वाला मदनपुर रजबहा करीब छह माह से सूखा पड़ा है। एक-दो बार पानी छोड़ा भी गया, लेकिन जगह-जगह खंदी लगने से फसलों को नुकसान हुआ। अब, किसानों ने रजबहा की सफाई कराने और पानी छुड़वाने की मांग की हैं।

loksabha election banner

विकास खंड बरनाहल क्षेत्र करीब 15 साल से डार्क जोन घोषित है। क्षेत्र में हर वर्ष करीब 10 फीट भूजल स्तर गिर रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पूर्व की सपा सरकार ने मदनपुर रजबहा का निर्माण कराया था। यह रजबहा शिकोहाबाद से निकल कर करहल क्षेत्र के बघेरा सेंगर नदी में मिलता है। इससे नगला बरी, खुशालपुर, कैलाशपुर, आजमपुर, लाखनमऊ, बिरथुआ, बनिगवां, नगला वन, चुरैला आदि सैकड़ों गांव जुड़े हुए हैं। यह रजबहा फसलों की सिचाई का प्रमुख साधन है। किसानों ने बताया कि रजबहा की सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है। ऐसे में पानी का सही से बहाव नहीं हो पाता है। बीते छह माह में जब भी पानी छोड़ा गया, लेकिन कई जगह खंदी लगने से पानी टेल तक नहीं पहुंचा। वहीं किसानों की फसलों को भी जलभराव से नुकसान हुआ। इधर, अब धान की रोपाई का कार्य शुरू हो गया है। अन्य फसलें भी गर्मी में सूख रहीं हैं। जानवरों के लिए भी पीने के पानी की समस्या है। ग्रामीणों ने डीएम से रजबहा की सफाई कराने के बाद पानी छुड़वाने की मांग की है। मांग करने वालों में मनोज यादव, प्रमोद कुमार, सतीश चन्द्र, भुवनेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुरेश चंद, पबन कुमार, आदि शामिल हैं। धान की फसल की रोपाई चल रही है। सिचाई को पानी की बहुत आवश्यकता है। फसल सूख रही हैं। जल्द पानी छोड़ा जाना चाहिए।

बीटू, किसान रजबहा में करीब छह माह से पानी नहीं पहुंचा है, जिससे पानी की समस्या विकराल हो गई है। जल्द रजबहा की सफाई कर पानी छोड़ना चाहिए।

रमेश कुमार, किसान रजबहा से सैकड़ों गांव को पानी पहुंचने से फायदा होगा। भीषण गर्मी में जानवरों को भी पानी की आवश्यकता होती है।

प्रमोद कुमार, बरनाहल बरनाहल डार्क जोन एरिया में घोषित है। रजबहा में पानी रहने से वाटर लेवल ऊपर आ सकता है, ऐसे में रजबहा में पानी छोड़ना चाहिए।

रमेश गुप्ता, बरनाहल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.