महिलाओं ने की पुलिस कर्मियों से अभद्रता
गांव नगला सुम्मेर निवासी वीरेंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह के बीच जमीन
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 05:13 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 05:13 AM (IST)
मैनपुरी, जागरण संवाददाता : गांव नगला सुम्मेर निवासी वीरेंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह के बीच जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। एसडीएम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मंगलवार शाम दोनों पक्ष गांव पहुंचे तो उनमें फिर से झगड़ा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर झगड़ा कर रहे लोग फरार हो गए। वहां मौजूद महिलाओं ने पुलिस के साथ अभद्र बर्ताव किया। इस पर पुलिस ने ऊषा देवी और पिकी को हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें