Move to Jagran APP

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने खाया विषाक्त पदार्थ

आगरा में चल रहा इलाज हालत खतरे से बाहर दुष्कृत्य की रिपोर्ट दर्ज कराने को लगाई एसपी से गुहार

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 06:55 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 06:55 AM (IST)
वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने खाया विषाक्त पदार्थ
वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने खाया विषाक्त पदार्थ

जासं, मैनपुरी: थाना भोगांव क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोर के साथ दुष्कृत्य किया गया। इस मामले में थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। स्वजन एसपी से मिले तो कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस दौरान घटना का किसी ने वीडियो वायरल कर दिया, जिससे वह परेशान हो गया और विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आगरा में उसका इलाज चल रहा है, जहां हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है।

loksabha election banner

एक किशोर चार दिसंबर को अपने घर पर था, तभी गांव का हरविलास उसे पुआल का गट्ठर उठवाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है एक कोठरी में ले जाकर तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कृत्य किया गया। घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा घटना का वीडियो बना लिया गया। गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। जानकारी पर किशोर को लेकर चाचा थाना भोगांव पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। कलक्ट्रेट पहुंचे किशोर के चाचा ने बताया कि भोगांव पुलिस ने घटना को झूठा बताते हुए वापस लौटा दिया और दोबारा थाने न आने की हिदायत दी। इसके बाद शुक्रवार को पीड़ित अपने चाचा के साथ एसपी से मिला, जिस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इधर, घटना का वीडियो वायरल होने से किशोर परेशान हो गया। स्वजन के अनुसार उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। स्वजन इलाज के लिए आगरा ले गए, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसओ भोगांव आरबी सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व जिपं महिला सदस्य को भेज रहा अश्लील वीडियो

जासं, मैनपुरी : अज्ञात शोहदे द्वारा एक पूर्व जिपं महिला सदस्य को परेशान किया जा रहा है। फोन पर अश्लील वीडियो भेजे जा रहे हैं। पीड़ित सदस्य ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सर्विलांस के जरिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पूर्व सदस्य द्वारा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे जा रहे हैं। साथ ही आरोपित द्वारा फोन पर अश्लील बातें की जाती हैं। एसपी अशोक कुमार राय ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शोहदे का पता लगाने के लिए उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लिया गया है। इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शोहदे का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.