Move to Jagran APP

अखिलेश की रिकार्ड जीत को हर घर की कुंडी खड़काएंगे सपाई

करहल सीट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की तस्वीर शनिवार को साफ हो गई। अधिकृत घोषणा के साथ ही प्रचार की रणनीति तय कर दी गई है। पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने हर विधानसभा क्षेत्र के 40-40 पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग लंबी बैठक कर रूपरेखा समझाई। करहल सीट पर लंबा मंथन चला। नेताओं-कार्यकर्ताओं को हर घर तक पहुंचने के निर्देश दिए गए। बूथ स्तर पर पांच-पांच लोगों की टोलियां बनाई गई हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 06:00 AM (IST)
अखिलेश की रिकार्ड जीत को हर घर की कुंडी खड़काएंगे सपाई
अखिलेश की रिकार्ड जीत को हर घर की कुंडी खड़काएंगे सपाई

जागरण संवाददाता, मैनपुरी: करहल सीट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की तस्वीर शनिवार को साफ हो गई। अधिकृत घोषणा के साथ ही प्रचार की रणनीति तय कर दी गई है। पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने हर विधानसभा क्षेत्र के 40-40 पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग लंबी बैठक कर रूपरेखा समझाई। करहल सीट पर लंबा मंथन चला। नेताओं-कार्यकर्ताओं को हर घर तक पहुंचने के निर्देश दिए गए। बूथ स्तर पर पांच-पांच लोगों की टोलियां बनाई गई हैं।

loksabha election banner

शनिवार दोपहर शहर के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय में बैठकों का सिलसिला चला। पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष करहल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी बड़ी जीत के लिए काम करना है। जिले की सभी सीटों को जीतना है। जनसंपर्क के लिए पार्टी के सभी नेताओं को जिम्मा सौंपा गया है। नेता जिस क्षेत्र में जाएंगे वहां की टोली में लोग शामिल होकर संपर्क करेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे। संयम बरतने की विशेष हिदायत:

पूर्व सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं को संयम से प्रचार की कड़ी हिदायत दी। कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से सभी नजरें यहीं टिकी हैं। कोई गलत संदेश नहीं जाना चाहिए। चुनाव के दिशा-निर्देश और कोविड गाइड लाइन की भी जानकारी और उनके अनुरूप ही प्रचार करने को कहा गया। डेढ़ लाख वोटों से जीतेंगे सपा मुखिया:

पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने बैठक के बाद कहा, करहल की जनता का पार्टी को हमेशा ही भरपूर प्यार मिला है। जनता के उत्साह से लग रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सवा लाख से डेढ़ लाख वोटों तक के अंतर से जीत हासिल करेंगे। नामांकन को ही आएंगे अखिलेश:

पूर्व सांसद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से केवल नामांकन के लिए आने का अनुरोध किया गया है। बाद में यदि चुनाव आयोग सभा आदि की अनुमति देता है तो उसके अनुसार एक सभा तय की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.