20 सखी बूथ बनेंगे, महिलाओं के हाथ होगी कमान
इस बार लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में भी महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में पांच सखी बूथ बनाएगा। चारों विधानसभा क्षेत्रों में 20 बूथों पर मतदान की कमान महिलाओं के हाथों में होगी। यहां ईवीएम से लेकर राइफल तक महिलाकर्मी ही संभालेंगी।

जासं, मैनपुरी: इस बार लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में भी महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में पांच सखी बूथ बनाएगा। चारों विधानसभा क्षेत्रों में 20 बूथों पर मतदान की कमान महिलाओं के हाथों में होगी। यहां ईवीएम से लेकर राइफल तक महिलाकर्मी ही संभालेंगी।
जिले में कुल 628996 महिला मतदाता हैं। 20 फरवरी को जिले में 1269 मतदान केंद्र पर वोट पड़ेंगे। इस बार चुनाव आयोग ने प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में सखी बूथ बनाने का आदेश दिया है। इन बूथों पर मतदान कराने से लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी महिलाओं पर ही होगी। महिलाएं ही बूथ पर अंगुली में स्याही का निशान, महिला पुलिसकर्मी मतदाता को लाइनों में खड़ा भी करेंगी। मतदान के दौरान यदि जरूरत पड़ी तो उपद्रवियों को भी संभालना होगा। पीठासीन अधिकारी से लेकर सुरक्षा अधिकारी व अन्य समस्त स्टाफ महिलाओं का होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी मिश्र ने बताया कि जिले की हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे पांच बूथ बनाए जाएंगे। महिलाओं के चुनाव कराने से अन्य महिलाओं में आत्म विश्वास बढ़ेगा। इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है। यहां महिला कार्मिक ही तैनात रहेंगी।
मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र
बाल निकेतन प्राइमरी पाठशाला करहल रोड, कक्ष एक व दो
राजकीय इंटर कालेज कक्ष एक, दो और तीन। भोगांव विधानसभा क्षेत्र
मदन इंटर कालेज, भोगांव कक्ष एक व दो।
नेशनल इंटर कालेज भोगांव कक्ष संख्या चार व पांच
प्राइमरी पाठशाला मुहल्ला चौधरी भोगांव। किशनी सुरक्षित विधानसभा
महाकवि देव इंटर कालेज कक्ष एक, नेहरू स्मारक इंटर कालेज कक्ष दो, प्राइमरी पाठशाला चौराईपुर कक्ष एक, कंपोजिट विद्यालय किशनी कक्ष चार और मुलायम सिंह यादव इंटर कालेज सौज कक्ष एक। करहल विधानसभा क्षेत्र
जैन इंटर कालेज करहल कक्ष दो, राजकीय कन्या इंटर कालेज कक्ष-एक व दो और प्राइमरी पाठशाला बरनाहल कक्ष एक और दो।
Edited By Jagran