Move to Jagran APP

गोपाल कुलश्रेष्ठ कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

पार्टी जिलाध्यक्ष को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से प्रभावित हो रही थी संगठन की गतिविधियां प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 06:50 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 06:50 AM (IST)
गोपाल कुलश्रेष्ठ कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष
गोपाल कुलश्रेष्ठ कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

जासं, मैनपुरी: पार्टी जिलाध्यक्ष को मैनपुरी सदर सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस ने संगठन की बागडोर गोपाल कुलश्रेष्ठ को सौंप दी है, उनको कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अब पार्टी इनके सानिध्य में चुनाव लड़ेगी। पार्टीजनों ने इस नियुक्त पर हर्ष जताया है।

loksabha election banner

गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह ने जिला संगठन को यह जानकारी दी। पार्टी ने प्रदेश के 21 जिलों में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाए हैं। यह जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने बताया कि मैनपुरी जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य को मैनपुरी सदर से प्रत्याशी बनाने से संगठन और चुनाव से जुड़ी गतिविधियां प्रभावित न हों, इसके लिए संगठन का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ को बनाया गया है। अब जिले में चुनाव इनके ही सानिध्य में लड़ा जाएगा। वैसे, गोपाल कुलश्रेष्ठ पूर्व में पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के पद पर गोपाल कुलश्रेष्ठ की नियुक्ति पर पार्टीजनों ने खुशी जाहिर की है। खुशी व्यक्त करने वालों में शहर अध्यक्ष अजय दुबे, अरविद तिवारी, पूरन चतुर्वेदी, दीप चंद भारती, डा. उमेश टिगल, विनोद शर्मा, अभिमन्यु शर्मा, अमित कुमार, गौरब दुबे, जितेंद्र कुशवाह, शिवम यादव, सलीम, यूनुस, मोहम्मद मंसूरी, आशीष दुबे, रामकिशन, भूरे, सुरेश गुप्ता, प्रवेश पांडेय, अरविद तिवारी, प्रवीन चौहान, प्रवेंद्र, राज कमल, रफीक आदि शामिल रहे।

-

जिले में बूथ तक दिखाएंगे दमदारी

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद गोपाल कुलश्रेष्ठ का कहना था कि जिले में संगठन को बूथ तक ले जाकर प्रत्याशियों को पूरी दमदारी से चुनाव लड़वाया जाएगा। जनता रोजगार, विकास, उद्योग आदि मुद्दों पर चुनाव चाहती है, जबकि गैर कांग्रेस दल जाति और धार्मिक मुद्दों को आगे बढ़ा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.