सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, छह घायल
मैनपुरी जासं। थाना किशनी क्षेत्र में अलाव से ताप रहे दुकानदार की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। औंछा क्षेत्र में खेत से लौट रहे किसान की टेंपो की टक्कर से मौत हो गई। वहीं कुरावली और बिछवां क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दपती सहित छह लोग घायल हो गए।
जासं, मैनपुरी : थाना किशनी क्षेत्र में अलाव से ताप रहे दुकानदार की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। औंछा क्षेत्र में खेत से लौट रहे किसान की टेंपो की टक्कर से मौत हो गई। वहीं कुरावली और बिछवां क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दंपती सहित छह लोग घायल हो गए।
किशनी: क्षेत्र के गांव शमशेरगंज निवासी अमर सिंह गांव में चौराहे पर लकड़ी के खोखे में किराने की दुकान का संचालन करते थे। गुरुवार को सर्दी के कारण वे दुकान के सामने अलाव से ताप रहे थे। दिन में करीब 11 बजे उधर से निकले एक ट्रैक्टर ने अमर सिंह को रौंद दिया। जिससे वे गंभीर घायल हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी ने ट्रैक्टर चालक किल्ली यादव निवासी शमशेरगंज के खिलाफ तहरीर दी है।
औंछा : दूसरी घटना में थाना औंछा क्षेत्र के गांव अचलपुर निवासी किसान किशन पाल बुधवार शाम अपने खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। रात करीब आठ बजे वापस घर आ रहे थे तभी रास्ते में एक टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर घायल हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक टेंपो लेकर फरार हो गया।
कुरावली : गुरुवार को थाना कुरावली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में रागिनी निवासी गांव खिरिया, शेखर निवासी निवासी अशोकपुर, मनोज निवासी गणेशपुर थाना कुरावली और सोनू निवासी भांवत थाना एलाऊ घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिछवां : क्षेत्र के गांव नगला बलू निवासी श्रीपाल गुरुवार को अपनी पत्नी सीमा को मोपेड पर बैठाकर थाना बिछवां क्षेत्र में गांव अंजनी के पास जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को चिकित्सक के पास ले जाया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। खाद्य टीम ने भरे सरसों तेल और वनस्पति घी के नमूने
जासं, मैनपुरी: गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर में अभियान चलाकर सरसों तेल और वनस्पति घी के नमूने भरे, साफ- सफाई के इंतजामों को भी देखा। खाद्य सुरक्षा लाइसेंस नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
अभिहित अधिकारी डा. टीआर रावत के अनुसार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर प्रसाद और खाद सुरक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने शहर के मंडी झम्मन लाल स्थित नवनीत इंटरप्राइजेज के गोदाम का निरीक्षण किया। प्रतिष्ठान के गोदाम का खाद्य लाइसेंस नहीं मिला, जबकि रखरखाव भी सही नहीं था। यहां से खाद सुरक्षा अधिकारी ने सरसों तेल और वनस्पति घी के नमूने लिए । टीम ने इसके अलावा स्टेशन रोड स्थित पिज्जा बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। एक प्रतिष्ठान पर सफाई संतोषजनक नहीं मिली।