Move to Jagran APP

चुनाव के विवाद में हुई हत्या के दो आरोपित गिरफ्तार

चुनावी के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में वृद्ध की मौत के बाद गांव मद्दापुर में दूसरे दिन तनावपूर्ण स्थिति रही। हालात को देखते हुए गांव पुलिस बल तैनात है। वहीं पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 May 2021 04:00 AM (IST)Updated: Sat, 29 May 2021 04:00 AM (IST)
चुनाव के विवाद में हुई हत्या के दो आरोपित गिरफ्तार
चुनाव के विवाद में हुई हत्या के दो आरोपित गिरफ्तार

संसू, बेवर, मैनपुरी: चुनावी के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में वृद्ध की मौत के बाद गांव मद्दापुर में दूसरे दिन तनावपूर्ण स्थिति रही। हालात को देखते हुए गांव पुलिस बल तैनात है। वहीं पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

loksabha election banner

थाना बेवर के गावं मद्दापुर निवासी सरला देवी और सुशीला देवी प्रधान पद की प्रत्याशी थी। गांव के राकेश सिंह पक्ष ने सरला देवी का और राजेंद्र सिंह पक्ष ने सुशीला देवी का समर्थन किया था। मतगणना के बाद सरला देवी को विजयी घोषित किया गया था। बुधवार रात करीब आठ बजे राकेश सिंह और राजेंद्र सिंह गांव में शिवमंगल सिंह के चबूतरे पर बैठे थे। इस दौरान वोटों को लेकर चर्चा शुरू हुई तो दोनों पक्ष विवाद करने लगे। मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया। घर पहुंचकर फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं, जिसमें एक पक्ष से राकेश सिंह और उनका भतीजा सौरभ व राजेंद्र पक्ष से उनका पुत्र प्रदीप और पुत्रवधू बबिता घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल पहंचाया। राकेश सिंह की हालत गंभीर होने के कारण सैफई रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक राकेश सिंह की उम्र 60 वर्ष थी। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए दूसरे दिन भी पुलिस बल तैनात रहा। गुरुवार देरशाम घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र विपिन ने राजेंद्र सिंह, संदीप, कुलदीप, प्रदीप और करुणेंद्र के खिलाफ दर्ज कराई थी। सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि एसओ जसवीर सिंह सिरोही ने आरोपित राजेंद्र और करुणेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पंचायत की बैठक में मारपीट, फायरिग से दहशत

संसू, बिछवां: क्षेत्र के गांव नगला मितकर में गांव पंचायत की बैठक के दौरान हंगामा हो गया। दो पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट होने लगी। इसी बीच अचानक फायरिग से दहशत फैल गई। पुलिस फायरिग से इन्कार कर रही है।

शुक्रवार को नगला मितकर में प्राथमिक विद्यालय पर समितियां गठित करने के लिए प्रधान योगेंद्र ने बैठक का आयोजन किया था। इसमें ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार यादव और गांव के कई लोग मौजूद थे। समिति गठित करने को लेकर प्रधान पद पर पराजित हुए अरविद कुमार पक्ष के सदस्यों ने विरोध किया तो विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गालीगलौज के बाद मारपीट होने लगी। इसी बीच अचानक फायरिग होने से अफरातफरी मच गई। लोग दहशत में आए लोग जान बचा कर भागने लगे। मारपीट में प्रधान पक्ष के तीन लोगों को चोट आई है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो बवाल कर रहे लोग फरार हो गए। प्रधान ने अरविद कुमार पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ विदेश कुमार त्यागी ने फायरिग से इन्कार किया है। उन्होंने बताया की बबाल करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.