Move to Jagran APP

रोगों की रोकथाम को अक्टूबर से चलेगा महाभियान

संचारी रोगों की रोकथाम के प्रबंधों को और ज्यादा व्यापक ढंग से संचालित करने के साथ रोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। अक्टूबर और नवंबर में महाभियान का संचालन कर बीमारियों की रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर प्रबंध कराए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 05:00 AM (IST)
रोगों की रोकथाम को अक्टूबर से चलेगा महाभियान
रोगों की रोकथाम को अक्टूबर से चलेगा महाभियान

जासं, मैनपुरी : संचारी रोगों की रोकथाम के प्रबंधों को और ज्यादा व्यापक ढंग से संचालित करने के साथ रोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। अक्टूबर और नवंबर में महाभियान का संचालन कर बीमारियों की रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर प्रबंध कराए जाएंगे।

loksabha election banner

शनिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने बहुत हद तक बीमारियों पर अंकुश लगाया है। अब हम सभी को मिलकर संचारी रोगों के खात्मे के प्रयास करने होंगे। 18 अक्टूबर से 17 नवंबर तक महीने भर के लिए दोबारा दस्तक अभियान शुरू कराया जाएगा। इस महाभियान में स्वास्थ्य टीमों का गठन कर डोर-टू-डोर बीमारियों का सर्वे होगा।

आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टीबी के मरीजों के बारे में जानकारी जुटाएंगी। फ्रंटलाइन वर्कर, आशा और आंगनबाड़ी के जरिए बुखार के रोगियों के अलावा अन्य बीमारियों के मरीजों और कुपोषित बच्चों की भी सूची तैयार कराई जाएगी। डीएम ने कहा कि जिन स्वास्थ्य अधिकारियों की देखरेख में यह कार्यक्रम संचालित कराया जाएंगे, उनकी जिम्मेदारी होगी कि वे लोगों को इसकी बेहतर जानकारी दें।

जिन अन्य विभागों को इस अभियान में शामिल किया जाएगा, उन्हें भी उनकी जवाबदेही समझाई जाए।

स्वच्छता पर होगा जोर

डीएम ने कहा कि बीमारियों की बड़ी वजह गंदगी और जलभराव है। पूरे महीने विशेष अभियान चलाकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की मुहिम संचालित की जाएगी। इस अभियान में ग्राम प्रधान, सचिव के साथ शहरों में सभासदों को अपने-अपने क्षेत्रों में काम करना होगा। लोगों द्वारा फीडबैक भी लिया जाएगा। निश्शुल्क शिविर में पांच सैकड़ा से ज्यादा ने लिया स्वास्थ्य लाभ

जासं, मैनपुरी : श्री एकरसानंद आश्रम के तत्वावधान में आयोजित निश्शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पांच सैकड़ा से ज्यादा मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। अपोलो हास्पीटल दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को परामर्श और उपचार दिया गया।

शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज ने दीप प्रज्ज्वलन एवं संतजनों का पूजन करने के साथ किया। उन्होंने कहा कि कई ऐसे लोग हैं जो धनाभाव या समयाभाव की वजह से महंगा उपचार नहीं ले पाते हैं। ऐसे लोगों को निश्शुल्क शिविरों के जरिए बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाता है।

शिविर में दिन भर में सात सौ से ज्यादा मरीजों ने पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया। पांच सैकड़ा से ज्यादा मरीजों ने बाकायदा जांचों के साथ परामर्श और उपचार लिया। शिविर में अपोलो हास्पीटल दिल्ली से अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. यशवंत तनवर, ह्दय रोग विशेषज्ञ डा. राजन, कैंसर रोग विशेषा डा. रुचि सिंह, किडनी रोग विशेषज्ञ डा. गौरव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. जय नारायण कुशवाहा और दंत रोग विशेषज्ञ डा. केशव देव मिश्र ने मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिए।

इस मौके पर वैद्य संजीव मिश्रा, सुरेश चंद्र बंसल, अशोक गुप्ता पप्पू, अनिल अग्रवाल, संजय जैन एड., अजय गुप्ता, संदीप चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.