Move to Jagran APP

गला घोटकर फंदे पर लटका दिया हत्यारोपित का शव

सात माह पहले युवक की हत्या में था नामजद जांच के चलते नहीं हुई थी गिरफ्तारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि चार आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 10:04 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 06:29 AM (IST)
गला घोटकर फंदे पर लटका दिया हत्यारोपित का शव
गला घोटकर फंदे पर लटका दिया हत्यारोपित का शव

दन्नाहार, संसू। हत्यारोपित की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया। घटना से सनसनी फैल गई। चार नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए हैं। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

prime article banner

थाना दन्नाहार के गांव नगला छेड़ी निवासी रक्षपाल सिंह (45) की कुछ जमीन गांव नेकापुर में है। रोजाना वह खेतों की देखभाल करने नेकापुर जाते और रात को वहीं रुकते थे। सोमवार सुबह वह नेकापुर गए थे। मंगलवार सुबह रक्षपाल का पुत्र कलदीप उनसे मिलने नेकापुर पहुंचा तो वह नहीं मिले। तलाश शुरू की तो एक पेड़ पर उनका शव लटका मिला। पैर जमीन से छू रहे थे। गर्दन पर चोट के निशान थे। देखने से लग रहा था कि रक्षपाल की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। सीओ सिटी अभय नारायण राय मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच की।

रिपोर्ट कुलदीप ने अपने गांव के निवासी इंद्रपाल, रमेश, अक्षय कुमार व प्रवेश कुमार के खिलाफ दर्ज कराई है। घटना से गांव में तनाव बना हुआ है। हालात को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसओ दन्नाहार आदित्य कुमार ने बताया कि आरोपित फरार हो चुके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है।

ग्रामीणों के मुताबिक पांच दिसंबर 2018 को नगला छेड़ी निवासी राहुल का शव पुआल के ढेर पर मिला था। दस दिन बाद रक्षपाल सिंह व अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही थी। घटना की गहराई से जांच चल रही है। इसके चलते आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था। रक्षपाल की हत्या को राहुल की हत्या का बदला बताया जा रहा है। भावुक हो गए सीओ सिटी

पुलिस ने रक्षपाल के शव को कब्जे में लिया तो उनकी भाभी रन्नो देवी बिलख कर रोने लगी। सीओ से शव न ले जाने की गुहार लगाते हुए उन्हें पकड़ लिया। महिला का करुण क्रंदन देख सीओ सिटी अभय नारायण राय भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू छलक आए। महिला को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.