Move to Jagran APP

2022 में सपा-बसपा से नहीं होगा समझौता, अकेले लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस कार्यकर्ता खुद के अंदर जगाएं जीत का भाव संगठन मजबूती को करें काम राष्ट्रीय सचिव

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 05:55 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 05:55 AM (IST)
2022 में सपा-बसपा से नहीं होगा समझौता, अकेले लड़ेंगे चुनाव
2022 में सपा-बसपा से नहीं होगा समझौता, अकेले लड़ेंगे चुनाव

जासं, मैनपुरी: सपा और बसपा को किसान आंदोलन से कोई सरोकार नहीं है, यह भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। आगामी विधानसभा चुनावों में इन दलों से पार्टी समझौता नहीं करेगी, अकेले ही चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता खुद के अंदर जीत का भाव जगाए, सफलता मिलेगी। यह बात सोमवार को शहर के मंडी धर्मदास स्थित पार्टी कार्यालय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने कही।

loksabha election banner

सृजन संगठन कार्यक्रम के तहत शहर कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले पार्टी दूसरे दलों के लोगों को शामिल नहीं करेंगी, अभी आने वालों का स्वागत है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को खुद के अंदर जीत का भाव पैदा करना होगा। पंचायत चुनाव सिबल पर होते हैं, तो पार्टी सिबल पर प्रत्याशी उतारेगी। वर्तमान में संगठन को बूथ से प्रदेश तक मजबूत करने का काम चल रहा है।

पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान शेलेंद्र शर्मा,उमेश टिगल, किशन बहादुर उपाध्याय, धीरज श्रीवास्तव,अरविद तिवारी, शरद पचौरी, पूरन चतुर्वेदी, जितेन्द्र कुशवाह, आशीष दुबे, गोविद शर्मा, रफीक अहमद, मुकेश शुक्ला, नवीन शर्मा, शरद कश्यप, सर्वेश राजपूत, दीप चंद्र भारती,जीतू राठौर,आशू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष अजय दुबे ने और संचालन अरविद तिवारी ने किया।

नोटबंदी, जीएसटी और देरी से लाकडाउन, भाजपा की बड़ी गलती

जासं, मैनपुरी: मंडी धर्मदास स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अब तक के कार्यकाल में तीन ऐसी बड़ी गलतियां की हैं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। नोटबंदी से केवल अंबानी और अड़ानी जैसे पूजीपतियों को फायदा हुआ, जबकि जीएसटी ने व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। बीते साल कोरोना फैलने के बाद बीमारी व्यापक होती रही और भाजपा मप्र. की चुनी सरकार को गिराने में लाकडाउन लगाना भूल गई, इस वजह से कोरोना संक्रमण का प्रसार हो गया। अब भाजपा सरकार खेती का निजीकरण कर किसान और अर्थ व्यवस्था को बर्बादी करने पर उतारू है, इसलिए पार्टी किसानों के साथ खड़ी है।

भाजपा सरकारों की नीतियों से हर वर्ग परेशान: एमएलसी

संवाद सूत्र, करहल : सोमवार को क्षेत्र के गांव कुर्रा जरावन में एमएलसी अरविद प्रताप यादव ने सपा की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एमएलसी ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। अगले विधानसभा चुनाव में सपा की जीत तय है। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से लोगों संपर्क करें। साइकिल रैली का नेतृत्व किशनी विधायक बृजेश कठेरिया ने किया। रैली कुर्रा जरावन से गांव हाजीपुर, रम्पुरा होती हुई गांव टिमरख की पलिया पर संपन्न हुई। इस दौरान कमलेश यादव, रविद्र यादव, अवनीश यादव विश्वनाथ, श्यामा शाक्य, बबलू यादव, मुकेश यादव सनी कश्यप मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.