सपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, निकाला विरोध जुलूस
सपा नेताओं के साथ मारपीट का पुलिस पर लगाया आरोप, पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों ने बैठक में की घटना की ¨नदा।
मैनपुरी, जागरण संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने और सपा नेताओं के साथ मारपीट का विरोध कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन बुधवार को भी किया। युवा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल करहल चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मंगलवार को अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर रोक दिया था। इसे लेकर सपाइयों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान अधिकारियों से नोंक-झोंक भी हुई थी। घटना के विरोध में दूसरे दिन बुधवार को भी सपाइयों में आक्रोश बरकरार रहा। आवास विकास कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष खुमान ¨सह वर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वेष भावना से काम कर रही है। आमंत्रण के बावजूद प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले को रोक दिया। दोपहर में युवा ¨वग के कार्यकर्ताओं ने शहर के करहल चौराहे पर पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस निकाला और बाद में चौराहे पर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदीप यादव, नवीन यादव, कुलदीप यादव, अमन, अभिषेक यादव, नीटू, गौरव, फौजी यादव, अभिषेक, भूरे, ऋषि यादव, संदीप आदि मौजूद थे।