Move to Jagran APP

समाजवादी पार्टी ने चौंकाया, दीप सिंह पाल बने जिलाध्यक्ष

मैनपुरी जासं भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर नाम घोषित करते ही सपा ने भी अपना दांव चल दिया। संगठन का लंबा अनुभव रखने वाले पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री दीप सिंह पाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही संगठन को और सक्रिय करने की कवायद भी शुरू होने जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 11:19 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 06:07 AM (IST)
समाजवादी पार्टी ने चौंकाया, दीप सिंह पाल बने जिलाध्यक्ष
समाजवादी पार्टी ने चौंकाया, दीप सिंह पाल बने जिलाध्यक्ष

मैनपुरी: भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर नाम घोषित करते ही सपा ने भी अपना दांव चल दिया। संगठन का लंबा अनुभव रखने वाले पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री दीप सिंह पाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही संगठन को और सक्रिय करने की कवायद भी शुरू होने जा रही है।

loksabha election banner

सपा ने जिला संगठन को बीते लोकसभा चुनाव से पहले ही भंग कर दिया था। इसके बाद से निर्वतमान जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ही कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। चुनाव से पहले ही बड़े पैमाने पर दावेदारी का सिलसिला चला था, परंतु आपसी खींचतान को देखते हुए हाईकमान ने नये जिलाध्यक्ष की तैनाती नहीं की थी। अब भाजपा ने बुधवार रात को जिलाध्यक्ष पद पर क्षत्रिय समाज के प्रदीप सिंह चौहान को नियुक्त किया है। गुरुवार दोपहर बाद सपा ने भी अचानक दीप सिंह पाल को नया जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। वरिष्ठ नेता दीप सिंह पाल पूर्व की अखिलेश सरकार में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले वह जिला संगठन में लगातार 14 वर्षों तक जिला महसचिव भी रहे और जिलाध्यक्ष के पद का दायित्व भी निभा चुके हैं। सूत्रों की माने तो पिछड़़े मतों में दबदबा बनाए रखने के लिए सपा ने यह दांव चला है। इसके अलावा दीपसिंह पाल मूल रूप से किशनी विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं और भोगांव विधानसभा क्षेत्र से भी उनका गहरा नाता रहा है। ऐसे में यहां भी संगठन को लाभ मिलने की उम्मीद है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीप सिंह पाल ने बताया संगठन को मजबूत करने के साथ जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.