समाधान दिवस में कृषि वैज्ञानिक के रूप में दिखे डीएम
मैनपुरी जासं। मंगलवार को तहसील किशनी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय कृषि वैज्ञानिक के रूप में दिखाई दिए। उन्होंने किसानों को रासायनिक खादों के प्रयोग से बचने की सलाह दी। इसके साथ ही रसायनिक खादों के प्रयोग से मिट्टी में होने वाले नुकसान की विस्तृत जानकारी दी।
जासं, संसू : मंगलवार को तहसील किशनी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय कृषि वैज्ञानिक के रूप में दिखाई दिए। उन्होंने किसानों को रासायनिक खादों के प्रयोग से बचने की सलाह दी। इसके साथ ही रसायनिक खादों के प्रयोग से मिट्टी में होने वाले नुकसान की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रासायनिक खादों के प्रयोग से भूमि की उपजाऊ क्षमता कम हो रही है। रसायनिक पदार्थों की परत मिट्टी के नीचे जमा हो चुकी है। जो पानी सोखने में बाधा बन रही है। खेतों में पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी। इसके साथ ही समाधान दिवस में आई शिकायतों को भी एक-एक कर सुना। उनके निस्तारण का आदेश दिया। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिया किया समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाएं। यदि कार्रवाई नहीं की जाएगी तो फरियादियों के आने का मंशा ही पूरा नहीं होगा। उन्होंने अवैध कब्जेदारों के साथ सख्ती से निपटने का आदेश दिया।
पुलिस अधीक्षक अजय शंकर रायन ने पुलिस से सबंधित शिकायतों को सुनकर निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम किशनी प्रेमप्रकाश, सीएमओ एके पांडेय, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी दिनेश शुक्ल, परियोजना अधिकारी एससी मिश्र, जिला विकास अधिकारी प्रवीण कुमार राय मौजूद रहे।