Move to Jagran APP

फिलहाल सील रहेंगे घिरोर और करहल

मैनपुरी जासं। घिरोर की बिलाल मस्जिद में मिले तीन जमातियों में कोराना की पुष्टि के बाद प्रशासन में खलबली मच गई थी। रविवार रात कस्बा घिरोर को 72 घंटे के लिए पूरी तरह सील कर दिया गया था। तीन दिन से क‌र्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। यहीं हाल कस्बा करहल के भी हैं। ये जमाती कस्बा करहल की मस्जिद में भी कई दिनों तक ठहरे थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 09:17 PM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2020 06:05 AM (IST)
फिलहाल सील रहेंगे घिरोर और करहल
फिलहाल सील रहेंगे घिरोर और करहल

जासं, मैनपुरी: घिरोर की बिलाल मस्जिद में मिले तीन जमातियों में कोराना की पुष्टि के बाद प्रशासन में खलबली मची हुई है। रविवार रात कस्बा घिरोर को 72 घंटे के लिए पूरी तरह सील कर दिया था। तीन दिन से क‌र्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। यहीं हाल कस्बा करहल के भी हैं। ये जमाती कस्बा करहल की मस्जिद में भी कई दिनों तक ठहरे थे।

loksabha election banner

रविवार को तीन जमातियों के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना पर प्रशासन ने कठोर कदम उठाया था। बिलाल मस्जिद के तीन किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया था। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज किया गया था। उन परिवारों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया था। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन लोगों की तलाश शुरू कर दी थी, जिनके अंदर कोरोना के लक्षण मौजूद हो। लेकिन ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला। इन जमातियों को कस्बा करहल की बाजार वाली मस्जिद में ठहरे होने की जानकारी पर करहल को भी सील कर दिया गया था।

घिरोर में कोरोना पॉजिटिव मिलने की घटना जिले का पहला मामला है। करहल से भी जमातियों का संपर्क रहने के कारण प्रशासन की नजर करहल और घिरोर पर टिकी हुई है। 72 घंटे के लिए दोनों कस्बे सील किए जाने के बाद यहां के लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए थे। पुलिस की टीमें क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए थी। किसी भी व्यक्ति को घर के बाहर नहीं निकलने दिया गया। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि फिलहाल दोनों कस्बों में किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। पूरे इलाके को सील रखा जाएगा।

63 लोग तब्लीगी जमात के हाईरिस्क कांटेक्ट्स की सूची में

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार शाम तक तब्लीगी जमात के लोगों के सपंर्क में आने 63 लोगों को हाई रिस्क कांटेक्ट माना गया है। ये लोग मैनपुरी शहर, घिरोर और करहल क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन सभी को क्वारंटाइन में रखा गया है। अब तक इनमें से केवल आठ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और अन्य की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं 143 लोग लो रिस्क कांटेक्ट की श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं।

शहर में बढ़ेगी सख्ती, जांच को भेजे गए 11 नमूने: प्रशासन लगातार सतर्कता बनाए हुए है। जांच के दौरान 11 लोगों के संदिग्ध होने की सूचना पर अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच कराने के बाद घरों में क्वारंटाइन करा दिया है। साथ ही इन सभी लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। शहर में भी प्रशासन अब सख्ती बरतने के मूड में दिखाई दे रहा है। बुधवार को बेवजह घूमने वालों के साथ सख्ती दिखाई गई। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अब शहर में सख्ती और बढ़ाई जाएगी।

मुतवल्ली बताएंगे जमातियों का मूवमेंट: संसू, भोगांव : निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए जमातियों का पता लगाने में जुटा प्रशासन अब मस्जिद और मदरसों के जिम्मेदारों से जानकारी जुटाएगा। मस्जिदों के मुतवल्लियों और इमामों से उनकी मस्जिद में जमातियों के मूवमेंट को लेकर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। आलाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने डाटा संकलित करना शुरू कर दिया है।

कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद तब्लीगी जमातियों और उनके संपर्क में आए लोग प्रशासन के रडार पर हैं। जमातियों का पता लगाकर उन्हें क्वारंटाइन करने को लेकर विभिन्न टीमें काम कर रही हैं। दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने के बाद प्रशासन के सामने आने से कतरा रहे जमातियों को शरण देने वालों पर भी अब प्रशासन सख्ती के मूड में है। मस्जिदों में जमातियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने सभी मस्जिदों के मुतवल्लियों से शपथ पत्र लेना शुरू किया है।

प्रारूप में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि उनकी मस्जिदों में कोई भी जमाती मरकज में शामिल होने के बाद रुकने नहीं आया है। इस बावत मुतवल्लियों के हस्ताक्षर प्रारूप पर कराए जा रहे हैं। भोगांव क्षेत्र की 19 मस्जिदों के मुतवल्लियों से पुलिस ने संबंधित प्रारूप पर हस्ताक्षर कराना शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर पहुप सिंह ने बताया कि मुतवल्लियों से सहयोग मांगा जा रहा है। सूचना देने पर संबंधित जमाती को उपचार के लिए क्वारंटाइन वार्ड में भेजने के निर्देश हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.