Move to Jagran APP

जन्म जयंती पर याद किए भारत रत्न वाजपेयी

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा और अन्य संगठनों ने याद कर उन्हें नमन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Dec 2021 05:45 AM (IST)Updated: Sun, 26 Dec 2021 05:45 AM (IST)
जन्म जयंती पर याद किए भारत रत्न वाजपेयी
जन्म जयंती पर याद किए भारत रत्न वाजपेयी

जासं, मैनपुरी : पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर भाजपा और अन्य संगठनों ने याद कर उन्हें नमन किया।

loksabha election banner

शहर के राधा रमन रोड स्थित एक स्थान पर मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा के बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष गौतम चौहान ने कहा कि स्व. वाजपेयी ऐसे नेता थे जिनकी भाषा शैली और दूरदर्शिता के विरोधी भी कायल थे। उन्होंने देश के विकास के लिए जिन योजनाओं का क्रियान्वयन किया, वे आज युवाओं को प्रेरित कर रही हैं। राहुल भारतीय ने कहा कि हम सभी को उनके आदर्शों पर चलकर ही देश के निर्माण में अपना सहयोग देना होगा। इससे पूर्व सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल राजपूत, बंटी ठाकुर, अमित सिंह, रामू, माधव लोधी राजपूत, मोहित चौहान, विकास तोमर आदि उपस्थित थे।

ब्राह्मण महासभा द्वारा पं. मदन मोहन मालवीय एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महासभा अध्यक्ष श्रीकृष्ण मिश्र व महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। स्वामी हरिहरानंद महाराज ने कहा कि दोनों ही नेताओं ने देश व समाज के विकास के लिए कार्य किया। हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर कार्यों को संपादित कराना होगा। इस मौके पर डा. ग्याप्रसाद दुबे, शिवओंकारनाथ पचौरी, सत्यसेवक पाठक, रेखा पाठक, अलका पाठक, जगदीश त्रिपाठी, अजय शुक्ला, उमेश चंद्र दुबे, नीरज पाठक, आदि उपस्थित थे।

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भी आगरा रोड स्थित एक मैरिज होम में भारत रत्न को नमन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर रमेश पांडेय, विकास मिश्र, आलोक दीक्षित, अजय गौड़, भरत दुबे, अनिल दीक्षित आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.