आक्रामक हुए भाजपाई, बोले देश से माफी मांगे राहुल और कांग्रेस
मैनपुरी जासं। राफेल डील पर पर सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट के बाद भाजपा कांग्रेस और उसके पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर आक्रामक हो गई है। शनिवार को भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मांग उठाई कि कांग्रेस और राहुल गांधी को देश से झूठ बोलने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी: भाजपा राफेल डील पर पर सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट के बाद कांग्रेस और उसके पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर आक्रामक हो गई है। शनिवार को भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मांग उठाई कि कांग्रेस और राहुल गांधी को देश से झूठ बोलने के लिए माफी मांगनी चाहिए
बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राफेल डील भ्रष्टाचार के आरोपों को मुख्य मुद्दा बनाया था। तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हर सभा और रैली में इसे उठाया था। राहुल गांधी ने चौकीदार चोर का नारा दिया था। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई अमर्यादित टिप्पणियां भी की थीं। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा ने शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं का कहना था कि राफेल डील को पारदर्शी बताने का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2018 में ही कर दिया था। इसके बाद भी राहुल गांधी और कांग्रेस ने देश की जनता के सामने लगातार झूठ बोला, लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया। अब देश की जनता के सामने हकीकत आ गई है।
भाजपाइयों ने नारेबाजी के बाद डीएम पीके उपाध्याय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठैार, पैक्सफेड डायरेक्टर अशोक चौहान, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, प्रदीप चौहान, शिवदत्त भदौरिया, शेर सिंह भदौरिया, आलोक अग्निहोत्री आदि शामिल थे।