Move to Jagran APP

प्रधान पति की संपत्ति की सूची बनाने में जुटी पुलिस

पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत लालपुर के प्रधान पति की संपत्ति जब्त करेगी। थाना दन्नाहार में चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 04:45 AM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 04:45 AM (IST)
प्रधान पति की संपत्ति की सूची बनाने में जुटी पुलिस
प्रधान पति की संपत्ति की सूची बनाने में जुटी पुलिस

जासं, मैनपुरी: थाना दन्नाहार की ग्राम पंचायत लालपुर की प्रधान पूनम चौहान निवासी गांव हरिचंदपुर के पति पृथ्वी सिंह की संपत्ति को पुलिस जल्द जब्त करेगी। संपत्ति की सूची तैयार की जा रही है।

loksabha election banner

पूनम चौहान और उनका पति पृथ्वी सिंह पूर्व में भी गांव के प्रधान रह चुके हैं। इस बार पंचायत चुनाव में पूनम चौहान फिर से प्रधान पद की प्रत्याशी थीं। मतदान के दिन पृथ्वी सिंह और उसके साथियों ने मतदान केंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिग कर दहशत फैला दी थी। अचानक फायरिग से मतदाता भयभीत होकर अपने घर चले गए थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर ऋषिराज और सीओ सिटी अभय नारायण राय ने फिर से मतदान प्रक्रिया शुरू कराई थी।

फायरिग को लेकर पुलिस ने पृथ्वी सिंह और उसके तीन साथियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार को पुलिस ने पृथ्वी सिंह और उसके तीन साथियों के खिलाफ गैंगस्टर का मामला दर्ज किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि पृथ्वी सिंह गिरोह का सरगना है। उसके द्वारा अपराध के जरिए संपत्ति अर्जित की जा रही है। उसका भय और आतंक है। लोग उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और गवाही देने के लिए तैयार नहीं होते हैं।

पुलिस को पता चला है कि पृथ्वी सिंह बेशुमार दौलत का मालिक है। उसके पास जमीन, दुकान, मकान और अन्य संपत्तियां है। दूसरे शहरों में भी उसने कई संपत्तियां खरीदी हैं। उसके पास कई वाहन भी हैं। उसकी संपत्तियों का पता लगाने के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई गई है जो उसकी संपत्ति की सूची तैयार कर रही है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि पृथ्वी सिंह की संपत्ति की सूची बनाई जा रही है। जल्द ही संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.