संगठन की मजबूती से पार्टी को मिलेगा लाभ
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षकों ने बताए पार्टीजनों को गुर पार्टी की भागीदारी से जनता को कराएं अवगत विचारधारा से भी जोड़े
जासं, मैनपुरी: रविवार को शहर विधानसभा के एक दिनी प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षकों ने मजबूती के गुर बताए। कहा कि पार्टी की भागीदारी से जनता को अवगत कराएं, पार्टी की विचारधारा बताकर उनको जोड़े।
शहर के नटराज होटल वाली गली स्थित एक गार्डन में हुए कार्यक्रम में प्रशिक्षक प्रो. यशपाल ने पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को पार्टी के संगठन, विचारधारा, पार्टी में आगे किए जाने वाले कार्य और पार्टी की स्वतंत्रता संग्राम में और देश के विकास में क्या योगदान रहा, पर बताया। कहा कि संगठन विस्तार ऐसे नहीं होता है, इसके लिए अब हम लोग बूथ कमेटी से और आगे बढ़ते हुए शहरी क्षेत्रों में अनुभाग कमेटियां और ग्रामीण क्षेत्रों में पंच वार्ड कमेटियों तक अपने संगठन का विस्तार करेंगे। प्रशिक्षक गिरीश गर्ग ने कहा कि हमें जनता को कांग्रेस की पूर्ण भागीदारी, भारत के विकास में पार्टी की क्या भूमिका रही, विषय में जानकारी देकर जनता से संपर्क साधना होगा। संगठन को मजबूत करते हुए 2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव और उससे आगे के चुनावों में भरपूर जोश और जज्बे के साथ हिस्सा लेना होगा। प्रशिक्षक माजिन मोहम्मद ने पार्टी की त्याग, तपस्या, समता, एकजुटता और निर्भीक विचारधारा से भी अवगत कराया। इस दौरान प्रदेश महासचिव अनिल यादव, प्रदेश सचिव- जनपद प्रभारी मोहम्मद राशिद और पूर्व जिलाध्यक्ष- सदस्यता जनपद प्रभारी गोपाल कुलश्रेष्ठ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला और शहर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता, शहर अध्यक्ष अजय दुबे, महिला जिलाध्यक्ष रीता नय्यर, युवा जिलाध्यक्ष अमित यादव, शहर युवा अध्यक्ष कुमार गौरव दुबे, पूर्ण चंद्र चतुर्वेदी, सुरेश राठौर, शशि भूषण, दीप चंद्र भारती, अरविद तिवारी, डा. नवीन शर्मा, डा. विनोद कुमार शर्मा, सलीम, राम किशन, भूरे, यूनुस अली, शिवम यादव, अमित वर्मा, जितेंद्र कुशवाहा, बृजेश यादव, प्रमोद शाक्य, मनोज शाक्य आदि पार्टीजन मौजूद रहे।