Move to Jagran APP

अब फेसबुक पर कीजिए डीएम से फरियाद

मैनपुरी जासं। कार्यालयों के चक्कर काटकर थक गए हैं तो परेशान न हों। अब खुद डीएम आपकी शिकायतों पर संज्ञान लेंगे और वो भी ऑनलाइन। सरकारी मशीनरी के काम के तरीके के हिसाब से सुनने में थोड़ा सा अजीब जरूर लगेगा लेकिन यह सच है। नवागत डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने पदभार संभालते ही सोशल साइटों पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 11:15 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:07 AM (IST)
अब फेसबुक पर कीजिए डीएम से फरियाद
अब फेसबुक पर कीजिए डीएम से फरियाद

जासं, मैनपुरी: दफ्तरों के चक्कर काटकर थक गए हैं तो परेशान न हों। अब खुद डीएम आपकी शिकायतों पर संज्ञान लेंगे और वह भी ऑनलाइन। नवागत डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने डीएम मैनपुरी के नाम से फेसबुक पर अपना अकाउंट बनाया है। शनिवार सुबह डीएम ने साझा की पोस्ट में लिखा सुप्रभात, आज समाधान दिवस में आम जन भूमि विवाद संबंधित किसी भी समस्या हेतु थाने में जाकर अपनी समस्या को बताएं। कोई भी सुनवाई में आनाकानी करे तो तत्काल एसडीएम, सीओ या एसपी साहब या फिर मुझे बताएं। शुभकामनाएं।' पोस्ट सार्वजनिक होते ही शिकायतों की शुरुआत भी हो गई।

loksabha election banner

कुछ ऐसी आईं पहले दिन शिकायतें

चांदेश्वर मंदिर के पास सतगुरु किराना स्टोर के सामने एक मकान की छत पर बेसहारा सांड चढ़ गया। बहुत देर की मशक्कत के बाद लोगों ने उसे नीचे उतारा। नगर पालिका प्रशासन द्वारा ऐसे बेसहारा गोवंश पकड़वाने का काम नहीं किया जा रहा है।

सर्वेश दुबे, चांदेश्वर रोड। 'किशनी थाना क्षेत्र के गांव रायहार में दबंग खेत में सड़क डालना चाहते हैं, जबकि सरकारी चकरोड पर पहले से ही सड़क है। समस्या का निदान कराएं।

विनोद चतुर्वेदी।

मुहल्ला जगतनगर भोगांव में प्राचीन तालाब पर कब्जा कर लिया गया है। नोटिस जारी हुए लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं कराई गई।

हेमंत मिश्रा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.