अब नहीं रहा 56 इंची सीने में दम : शिवपाल
सपा-बसपा गठबंधन के बाद शिवपाल यादव ने भी तेवर तल्ख कर दिए हैं। सोमवार को शिवपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सपा को भी निशाने पर रखा। शिवपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के 56 इंची सीने पर अब दम नहीं रहा। वहीं सपा के खिलाफ तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि तीन फरवरी को फीरोजाबाद में ऐतिहासिक पोल-खोल रैली की जाएगी।
किशनी (मैनपुरी) सपा-बसपा गठबंधन के बाद शिवपाल यादव ने भी तेवर सख्त कर दिए हैं। सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सपा को भी निशाने पर रखा। कहा कि प्रधानमंत्री के 56 इंची सीने में अब दम नहीं रहा। वहीं सपा के खिलाफ तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि तीन फरवरी को फीरोजाबाद में ऐतिहासिक पोल-खोल रैली की जाएगी। हालांकि मीडिया के सवालों पर वह कन्नी काट गए।
शिवपाल यादव सोमवार को किशनी क्षेत्र से सटे गांव उदयपुर कलां में प्रधान आकांक्षा यादव के आवास पर आयोजित कम्बल वितरण समारोह में आए थे। यहां प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, व्यापारी, नौजवान बेहद परेशान हैं। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं, चीन लगातार अतिक्रमण कर रहा है। प्रधानमंत्री के छप्पन इंची सीने की हकीकत अब जनता के सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं की मांग पर इस बार लोकसभा का चुनाव जरूर लड़ेंगे। अगर मैनपुरी से नेताजी मुलायम ¨सह लड़ेंगे तो पार्टी उनका समर्थन करेगी। उनकी पार्टी फीरोजाबाद में आगामी तीन फरवरी को विशाल रैली करेगी। समारोह में सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने कहा कि फीरोजाबाद को प्रो. रामगोपाल यादव और उनके सांसद बेटे अक्षय ने बर्बाद कर दिया। यादव ¨सह प्रकरण से बेटे को बचाने के लिये उन्होंने भाजपा से सांठगांठ कर ली। 22 जनवरी को फीरोजाबाद में पोल खोल रैली में वह सबकी असलियत सामने लाएंगे। कार्यक्रम को पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व विधायक सुखदेवी वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया ने शिवपाल से सवाल पूछे तो उन्होंने कुछ भी न कहने की बात कह दी।
इससे पहले शिवपाल यादव ने निर्धनों को कम्बल वितरित किये। कार्यक्रम में कुल एक हजार कम्बल बांटे गए। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक दिनेश यादव, किशन दुबे, शकुंतला यादव, जैसीराम यादव, प्रसपा जिलाध्यक्ष वोट ¨सह यादव, प्रसपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रशांत यादव, निशांत यादव, उमाकांत यादव, निर्दोष यादव, बालकराम दिवाकर, मान ¨सह यादव, संजीव एटम आदि मौजूद रहे।