एनसीसी कैडेट्स को दी गई संविधान के बारे में जानकारी
मैनपुरी जासं संविधान हमारे लोकतंत्र की पहचान है।
मैनपुरी, जासं: संविधान हमारे लोकतंत्र की पहचान है। संविधान दिवस में सहभागिता करना हर नागरिक का कर्तव्य है। एकता हमारी पहचान है। यह बात मंगलवार को कुं. आरसी महिला महाविद्यालय में एनसीसी के निदेशक जनरल की ओर से आए निर्देशों पर अमल करते हुए कैडेट्स को बताई गई।
संविधान दिवस के तहत हुई विचार गोष्ठी में प्राचार्य डा. शैफाली यादव ने कैडेट्स का उत्साह-वर्धन किया और संविधान के मूलभूत अधिकारों के विषय में अवगत कराया। एनसीसी की लेफ्टिनेंट सविता ने संविधान दिवस और राष्ट्रीय एकता के विषय में विचार प्रस्तुत किए। कैडेट्स शिवानी ने राष्ट्रीय ध्वज का महत्व बताया। कार्यक्रम में कैडेट्स पायल, बबिता शाक्य, नीरू यादव, श्रद्धा सक्सेना, दीपशिखा यादव आदि ने सहभागिता की। कुपोषण से लड़ें महिलाएं-
जासं, मैनपुरी: डा. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं- बालिकाओं का स्वास्थ्य और सुरक्षा पर कार्यक्रम हुआ।
प्राचार्य डा. पुष्पा कश्यप ने कहा कि कुपोषण एक बड़ी समस्या है, जो उचित पोषण के माध्यम से ही दूर हो सकती है। अपने पोषण आहार में हरी पत्तेदार सब्जी, दाल, चावल, सलाद, दूध, फल, दही, मूंगफली, अंकुरित चने, प्रोटीन युक्त अंडे, मौसमी फल और मौसमी सब्जी का प्रयोग कर स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं।
कार्यक्रम अधिकारी डा. जयप्रकाश यादव ने कहा कि दैनिक आहार में समय-समय पर नाश्ता, भोजन में हरी पत्तेदार सब्जी, दाल, चावल, सलाद, विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन आदि मौजूद होना चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं। एसडीएम ने धान खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण
संसू, करहल : एसडीएम रतन कुमार वर्मा ने नवीन गल्ला उप मंडी में संचालित धान खरीद केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। खरीद केंद्रों की आ रही शिकायतों के मद्देनजर एसडीएम ने मंगलवार को धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। प्रभारी ने कृषकों से हर दिन 400 कुंटल धान खरीदे जाने की जानकारी दी। लक्ष्य के मुताबिक धान की खरीदारी की जा रही है।