नलकूप पर सो रहे किसान की गला घोंटकर हत्या
किशनी संसू। खेत पर नलकूप की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है।
संसू, किशनी: नलकूप पर सो रहे बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव बिस्तर पर पड़ा मिला। गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है।
थाना किशनी के गांव कुतूपुर निवासी विश्वनाथ सिंह कुशवाह (70) के खेत पर नलकूप लगा है। फसल की रखवाली के लिए विश्वनाथ रात में नलकूप के पास पड़ी झोंपड़ी में सोते थे। बुधवार शाम वह नलकूप पर चले गए। सुबह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन खेत पर पहुंचे।
पास जाकर देखा तो बिस्तर पर विश्वनाथ का शव पड़ा था। नाक व कान से खून बह रहा था। गले में गमछे से फंदा कसा था। हत्या गला दबाकर करना माना जा रहा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है। विश्राम के पुत्र शैलेंद्र ने बताया कि गांव के रोहित के साथ नाली निकासी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश को लेकर रोहित ने अपने चाचा रविद्र सिंह के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या की है। दोनों पक्षों में रास्ता निर्माण को लेकर भी विवाद था।
घटना की रिपोर्ट शैलेंद्र सिंह ने दर्ज कराई है, जिसमें रास्ता निर्माण को लेकर हत्या की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपित को तलाश किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। इंस्पेक्टर पीआर शर्मा ने बताया कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।