एडेड कॉलेज में लाखों का घोटाला
जागरण संवाददता, मैनपुरी : जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य ने कॉलेज कोष से
जागरण संवाददता, मैनपुरी : जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य ने कॉलेज कोष से लाखों की धनराशि का घोटाला कर लिया। अब नोटिस जारी कर पूर्व प्रधानाचार्य से जवाब मांगा गया है।
मामला जनता इंटर कॉलेज नौनेर का है। यहां प्रधानाचार्य अशोक कुमार ¨सह चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद सहायक अध्यापक अजय कुमार ¨सह चौहान को बीते वर्ष प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया गया था। इस पद पर रहते हुए उन्होंने 11.13 लाख का घोटाला कर लिया। अजय कुमार के बाद जब कृष्णबाबू मिश्रा को प्रधानाचार्य बनाया गया तो मामले की जानकारी हो सकी। आरोप है कि कॉलेज के सभी कोषों में से पूर्व प्रधानाचार्य द्वारा अनियमित तरीके से धनराशि निकाल ली गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने मामले की जांच के लिए एडीआइओएस रघुराज ¨सह पाल और राजकीय हाईस्कूल रो¨शगपुर के प्रधानाचार्य नारज ¨सह को नामित किया गया। जांच में पता चला कि कॉलेज के कोषों से नौ लाख 65 हजार 386 रुपये की धनराशि का गबन करने के साथ ही एक लाख 47 हजार 879 रुपये का अनियमित लेनदेन भी किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों द्वारा सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक अनिल कुमार शर्मा और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक रामसेवक को मामले की दोबारा जांच करने के लिए नामित किया। उनकी जांच में भी मामला सही पाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक जीएस राजपूत ने बताया कि मामले में पूर्व प्रधानाचार्य अजय कुमार को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। इन कोषों से निकाली गई धनराशि
पूर्व प्रधानाचार्य द्वारा क्रीड़ा क्रय कोष, विज्ञान कोष, निर्धन कोष, स्काउट कोष, विद्युत कोष, कला कोष, परीक्षा कोष और कंप्यूटर लैब कोष से धनराशि निकाली गई है तो वहीं वाचनालय कोष, निर्धन कोष और रेड क्रॉस कोष से अनियमित तरीके से लेनदेन किया गया है।