Move to Jagran APP

बेटी को पीठ से बांधकर नहर में कूदी महिला

पति से शराब को लेकर होता था आए दिन विवाद पुलिस ने तलाश के लिए कई स्थानों पर डाला जाल मगर नहीं लगा सुराग

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 06:25 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 06:25 AM (IST)
बेटी को पीठ से बांधकर नहर में कूदी महिला
बेटी को पीठ से बांधकर नहर में कूदी महिला

संसू, कुसमरा: रविवार को एक महिला ने अपनी छह वर्षीय बेटी को पीठ से बांधकर नहर में छलांग लगा दी। काफी तलाश के बाद भी महिला और बच्ची का पता नहीं चल सका है। घटना के पीछे के कारण को लेकर अलग-अलग प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। महिला के बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

loksabha election banner

रविवार दोपहर करीब 12 बजे चौकी कुसमरा क्षेत्र में रायहार नहर पुल पर एक महिला छह वर्षीय बच्ची के साथ खड़ी थी। महिला ने बच्ची को शाल के जरिए अपनी पीठ पर बांध लिया। आसपास खेत में मौजूद लोगों की नजर महिला और बच्ची पर पड़ी। वे कुछ समझ पाते कि इसी बीच महिला ने नहर में छलांग लगा दी। लोग दौड़कर पुल पर पहुंचे, लेकिन उस समय तक महिला और बच्ची पानी में डूब चुकी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला का नाम चंदा देवी पत्नी मिथलेश कुमार निवासी गांव सिगनी थाना किशनी है। कुछ देर में महिला के स्वजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। नहर में कई स्थानों पर जाल डाला गया, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि महिला और बालिका का पता लगाने के लिए पीएसी के गोताखोरों की सहायता ली जाएगी। 18 साल पहले हुआ था विवाह

ग्रामीणों ने बताया कि चंदा देवी का मायका गोरखपुर में है। 18 साल पहले उनका विवाह मिथलेश कुमार के साथ हुआ था। चंदा देवी पांच बच्चे 16 वर्षीय खुशबू, 13 वर्षीय नेहा, 10 वर्षीय सपना, आठ वर्षीय बाबी और छह वर्षीय आरजू की मां थी। आरजू मूकबधिर थी, इसलिए चंदा देवी को उसकी अधिक फिक्र रहती थी। बिना बताए घर से निकल गई थी चंदा देवी

चंदा देवी की बड़ी पुत्री खुशबू ने बताया कि उसके पिता शनिवार को रिश्तेदारी में गए हुए थे। रविवार सुबह मां ने उसे तेल खरीदने के लिए दुकान पर भेज दिया था। दोनों बहनें नेहा, सपना भाई बाबी बाहर अलाव ताप रहे थे। वह तेल खरीद कर लौटी तो मां घर में नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी मां का पता नहीं चला। - शराब पीने को लेकर होता था पिता से विवाद

खुशबू ने बताया कि घर में सब कुछ ठीक-ठाक था। कुछ दिन से पापा शराब पीकर घर आते थे। मां विरोध करती थी तो झगड़ा होता था। इसके अलावा घर में और कोई विवाद नहीं था। घटना की सूचना मिलने पर रिश्तेदारी में गया मिथलेश कुमार भी वापस आ गया है। महिला की मौत से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। अलग से बाक्स

12 दिन बाद भी नहीं लगा रूबी का सुराग

चौकी क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी रूबी पत्नी रोहित यादव त्वचा रोग से पीड़ित थी। 11 जनवरी को दवा लेने इटावा गई थी। लौटते समय चौकी कुसमरा क्षेत्र में ढढ़ौंस पुल के पास बस से उतरने के बाद उन्होंने नहर में छलांग लगा दी थी। रूबी की काफी तलाश की गई। कई बार आगरा से आए पीएसी के गोताखोरों की टीम ने भी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। रूबी के स्वजन भी पुलिस से रूबी की तलाश की मांग कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.