लाल रंग बना करवा चौथ की पहली पसंद
लक्ष्मीपति और चंदेरी सिल्क बनी महिलाओं की खास पसंद एक हजार से दो हजार की रेंज में लुभा रही साड़ियां
जागरण संवाददाता, मैनपुरी: करवाचौथ को लेकर महिलाएं अब दुकानों तक पहुंचने लगी हैं। साड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की खूब भीड़ दिख रही है। लाल रंग की साड़ी महिलाओं को लुभाने लगी हैं। लक्ष्मीपति और चंदेरी सिल्क ब्रांड की साड़ियां खूब पसंद की जा रही हैं।
इस बार करवा चौथ 17 अक्टूबर को मनेगी, ऐसे में महिलाएं सजने संवरने के लिए बाजारों की ओर रुख करने लगी हैं। साड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही हैं। साड़ियां खरीदने के लिए दोपहर से शाम तक दुकानों पर महिलाएं अपनी पसंद को प्राथमिकता दे रही है।
शहर में साड़ियों की दुकानों पर महिलाएं सबसे ज्यादा लक्ष्मीपति, सुभाष, विपुल, लाइफ स्टाइल, चंदेरी सिल्क, प्योर सिल्क के अलावा नेट के कपड़े से बनी साड़ियों को खास प्राथमिकता दे रही हैं। लाल रंग की साड़ियों की सर्वाधिक मांग है। शहर के बजाजा बाजार स्थित सानू क्लॉथ स्टोर के संचालक हाजी बाबूद्दीन ने बताया प्रिट और वर्क भी महिलाओं की पसंद बना हुआ है। लक्ष्मीपति और विपुल ब्रांड की साड़ियों में लाल रंग की सबसे ज्यादा मांग है।