नीलगाय से टकराकर कार सवार की मौत, तीन घायल
थाना एलाऊ क्षेत्र में नीलगाय से टकरा कर एक कार बेकाबू होकर पलट गई। इस घ्
जासं, मैनपुरी: थाना एलाऊ क्षेत्र में नीलगाय से टकरा कर एक कार बेकाबू होकर पलट गई। इस घटना में कार चला रहे युवक की मौत हो गई, जब कि कार में बैठे तीन लोग घायल हो गए।
थाना कुर्रा के गांव नगला चैनी निवासी रवि यादव की ससुराल थाना एलाऊ के गांव लेखराजपुर में है। रविवार को वे अपनी कार से ससुराल आए थे। शाम को कार में अपने साले ऋषि व दो अन्य लोगों को बैठा कर किशनी की ओर जा रहे थे। थाना एलाऊ क्षेत्र में भांवत पुल के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। नीलगाय से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में रवि यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। रास्ते के विवाद में महिला को मारपीट कर घायल किया: गांव नगला सुमेर निवासी लाली पत्नी लक्ष्मीचंद्र का गांव के करू के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर करू, एजाद, हसोरा ने लाली को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। छप्पर में आग लगने से तीन पशु झुलस कर मरे : कुरावली के गांव मकबूलपुर निवासी मुखराम के घर के बाहर छप्पर पड़ा है। रविवार दोपहर छप्पर में उनकी दो भैंसें और एक बकरी बंधी थी। तभी किसी प्रकार आग लग गई। इस घटना में छप्पर में बंधे तीनों पशु झुलस कर मर गए। वहां रखा सामान भी जल कर नष्ट हो गया। गांव के लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। दो बच्चों सहित विवाहिता लापता, गुमशुदगी दर्ज : कुरावली कस्बा के मुहल्ला फर्दखाना निवासी सनोद कुमार की पत्नी नीलम शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे अपने दो बच्चों को लेकर मुहल्ले में जाने की बात कह कर घर गई थी। फिर लौट कर नहीं आई। काफी तलाश के बाद भी विवाहिता और उसके बच्चों का पता नही चला। सनोद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।