कादंबरी रंगमंच पर हुआ किसानों का सम्मान
जागरण संवाददाता, मैनपुरी: रविवार को श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में किसान गोष्ठी ए
जागरण संवाददाता, मैनपुरी: रविवार को श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में किसान गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्नत खेती की जानकारी दी। इस दौरान किसानों ने भी खेती में आने वाली समस्याओं और बेहतरी के लिए अपना पक्ष रखा।
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत विकसित देश बने। इस सपने को तभी पूरा किया जा सकता है जब किसान खुशहाल होगा। किसानों की आय दोगुनी करने के लिये सरकार द्वारा सबसे अधिक बजट किसानों के लिए आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि फसलों में होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की भी शुरुअ की गई है। उन्होंने सभी किसानों से फसल बीमा कराने की अपील की। जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि गोष्ठी का आयोजन किसानों की समृद्धि व जागरूकता के लिए किया जा रहा है। कृषकों की खुशहाली के बिना एक बेहतर अर्थव्यवस्था की कल्पना करना भी संभव नहीं है। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने फसलों की सुरक्षा, उत्पादन, उन्नतशील बीज, खाद के साथ-साथ नवीन संसाधनों की भी जानकारी दी। इस दौरान नौ किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें सम्मानित भी किया गया। जिसमें किसान गजाधर लाल, अजंट ¨सह, रामनाथ ¨सह, भीमसैन को रोटावेटर के लिए 35-35 हजार, र¨वद्र ¨सह, अवधेश कुमार को स्प्रिंकलर सैट के लिए 63-63 हजार, सत्यपाल ¨सह को थ्रेसर के लिए 25 हजार, र¨वद्र कुमार को आलू बुवाई मशीन और राकेश को हैरो के लिए 15-15 हजार का अनुदान प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, नगला पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण कुमार, उप कृषि निदेशक यूबी ¨सह गौतम, जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप ¨सह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल, सीवीओ डॉ. योगेश कुमार सारस्वत मौजूद रहे।