करीमगंज में घायल गाय का युवाओं ने कराया इलाज
बिछवां संसू। थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज के पास रात में अज्ञात वाहन ने एक गाय को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। वह इलाज के अभाव में तड़प रही थी। गांव निवासी शिवम पांडे लाहुरीपुर निवासी राजू ने गाय का घरेलू उपचार किया लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद निजी पैसे से प्राइवेट डाक्टर बुलाकर गाय का इलाज कराया।
संसू, बिछवां: थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज के पास रात में अज्ञात वाहन ने एक गाय को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। वह इलाज के अभाव में तड़प रही थी। गांव निवासी शिवम पांडे, लाहुरीपुर निवासी राजू ने गाय का घरेलू उपचार किया, लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद निजी पैसे से प्राइवेट डाक्टर बुलाकर गाय का इलाज कराया। वहीं उसके लिए चारे का भी प्रबंध किया। ग्रामीणों ने युवकों के कार्य की प्रशंसा की। नामावली जमा कराएं प्रधानाचार्य
जासं, मैनपुरी: जिले के सभी प्रधानाचार्य कक्षा दस और 12वीं के विद्यार्थियों की नामावली जमा कराएं। इसके लिए ब्लाकवार तिथियां तय की गई हैं।
यह जानकारी देते हुए जीआइसी के प्रधानाचार्य एससी राजपूत ने बताया कि सदर ब्लाक की नामावली 31 अक्टूबर को और बेवर, जागीर ब्लाक की एक नवंबर को जमा होंगी। इसके अलावा दो नवंबर को करहल, बरनाहल, तीन को घिरोर, कुरावली, चार को किशनी और सुल्तानगंज की नामावली जमा कराई जा सकती हैं।