Move to Jagran APP

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

मार्च में होना था दोनों का विवाह घरों में चल रही थी शादी की तैयारियां

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 06:40 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 06:40 AM (IST)
सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

संसू, कुरावली: बुधवार शाम बाइक से जीटी रोड पर जा रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। सैफई ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। दोनों का मार्च में विवाह होना था।

loksabha election banner

थाना कुरावली के गांव चंद्रपुरा निवासी प्रवीन कुमार बुधवार को अपने दोस्त गांव के ही अनुज के साथ बाइक से भोगांव गए थे। शाम करीब सात बजे दोनों वापस लौट रहे थे। कस्बा कुरावली में मंडी समिति के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों युवक घायल हो गए। अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई ले जाते समय रास्तें में दोनों की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अनुज की आठ मार्च को और प्रवीन की शादी 15 मार्च को होना तय हुई थी। दोनों के घरों में शादी की तैयारियां चल रही थीं। घटना के बाद से दोनों के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की रिपोर्ट मृतक प्रवीन के भाई रामलखन ने दर्ज कराई है। माइनर में खंदी लगने से डूब गई सौ बीघा फसल

संसू, कुसमरा: माइनर में खंदी लगने से किसानों की सौ बीघा फसल पानी में डूब गई। सूचना के बाद भी नहर विभाग ने इसे बंद कराने का प्रयास नहीं किया। काफी इंतजार के बाद फसल बचाने के लिए किसानों ने खुद ही इसे बंद किया।

क्षेत्र में नगला भूपति गांव होते हुए रामनगर जाने वाले माइनर में अचानक तेज बहाव से पानी आने से खंदी लग गई। गुरुवार सुबह खंदी लगने के बाद माइनर का पानी खेतों की ओर दौड़ता रहा। कोहरा होने से कोई सुबह तक खेतों पर नहीं गया। दोपहर को कुछ किसान खेतों की ओर गए तो फसल को पानी में डूबी देखकर हैरान रह गए। इसके बाद जानकारी पर तमाम और किसान मौके पर आ गए।

किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों को फोन करके इसकी जानकारी दी। लेकिन, कई घंटे इंतजार के बाद माइनर के कटान को रुकवाने के लिए कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद किसानों ने एकजुट होकर इसे बंद किया। इससे गेहूं, सरसों की फसल डूब गई। किसानों का भारी नुकसान बताया जा रहा है।

किसानों का कहना है कि कई गांवों को पानी देने वाले माइनर को अगर नहर विभाग ने सही से ठीक नहीं कराया तो दोबारा खंदी हो सकती है। किसान लालाराम, महेश, सूरज, रंगलाल, रमेश, सुदेश, रामदीन, तेजराम, रामसेवक, किशनलाल, बबलू, प्रमोद, राधेश्याम, अहिवरन, रामऔतार, वीरेंद्र ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.