बालक की हत्या कर शव जमीन में दबाया
अजीतगंज (मैनपुरी): रविवार से गायब आठ वर्षीय बालक की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसका शव खे
अजीतगंज (मैनपुरी): रविवार से गायब आठ वर्षीय बालक की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसका शव खेत में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था। शुक्रवार को खोजबीन के दौरान परिजनों को शव मिला, तो सनसनी फैल गई। इससे पहले बालक के चाचा, ताऊ और बाबा की भी हत्या हो चुकी है, जिसमें गांव के ही एक परिवार के लोगों को नामजद कराया गया था। रात तक तहरीर नहीं दी गई थी।
थाना एलाऊ के गांव सलेमपुर निवासी मुकेश कुमार का आठ वर्षीय बेटा नाहर ¨सह 13 अगस्त की शाम खेत पर जाते समय लापता हो गया था। परिजनों ने तलाशा, लेकिन पता नहीं चला। अगले दिन एलाऊ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। शुक्रवार शाम परिजन बालक की तलाश में घूम रहे थे, तभी गांव से कुछ दूर बाजरे के खेत में मिट्टी खोदी गई दिखाई दी। परिजन पास पहुंचे, तो बच्चे का एक हाथ मिट्टी से बाहर दिखाई दिया। गड्डे की खोदाई में नाहर ¨सह का शव मिला, तो सनसनी फैल गई। बालक के शरीर पर चोट के निशान हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश एस. अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ¨सह और सीओ सिटी आरके पांडेय खोजी श्वान के साथ मौके पर पहुंचे। श्वान शव सूंघने के बाद गांव की गलियों में घूमता रहा। एएसपी ओम प्रकाश ¨सह ने कहा कि जल्द ही हत्यारों का पता लगा लिया जाएगा।
तीन परिजनों की हो चुकी है हत्या
मुकेश के परिवार में यह चौथी हत्या है। इससे पहले वर्ष 1995 में नाहर ¨सह के चाचा अजय रहस्यमय ढंग से गायब हो गए थे। उस समय उनकी उम्र 20 साल थी। आठ दिन बाद अजय का शव गांव से कुछ दूर पड़ा मिला था। वर्ष 1997 में नाहर ¨सह के ताऊ समर पाल तथा बाबा लल्लू ¨सह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में गांव के ही सियाराम व उनके परिवार के लोगों को नामजद कराया गया था। बाद में हत्यारोपी तथा मृतक पक्ष के लोगों में समझौता हो गया था।
तालाब में मिला अज्ञात बालक का शव
बेवर: थाना बेवर क्षेत्र में नगला बहोरी के ग्रामीण शुक्रवार शाम गांव के पास तालाब की ओर गए, तो वहां से दुर्गंध उठ रही थी। लोगों ने पास जाकर देखा, तो कुत्ते एक बालक का शव नोच रहे थे। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। बालक की उम्र करीब पांच वर्ष है। वह लाल शर्ट तथा नीली जींस पहने है। शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। बेवर के उपनिरीक्षक पवन ¨सह ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान न होने पर तीन दिन बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, तभी मौत का सही कारण पता चल सकेगा।