Move to Jagran APP

हाथरस कांड के विरोध में सड़क पर उतरी सपा

मैनपुरी जासं हाथरस कांड के विरोध में सपा ने शुक्रवार को तेवर दिखाए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 05:50 AM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 05:50 AM (IST)
हाथरस कांड के विरोध में सड़क पर उतरी सपा
हाथरस कांड के विरोध में सड़क पर उतरी सपा

मैनपुरी, जासं : हाथरस कांड के विरोध में सपा ने शुक्रवार को तेवर दिखाए। पूर्व सांसद के नेतृत्व में सपाइयों ने जुलूस निकाला। जुलूस की अनुमति न होने की बात कह पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की तो जमकर तकरार हुई। सपाई इस दौरान धक्का-मुक्की का भी आरोप लगा रहे हैं। दूसरी तरफ पुलिस-प्रशासन ममामले में मुकदमा दर्ज करने पर मंथन कर रहा है।

loksabha election banner

हाथरस कांड के विरोध में शुक्रवार को पूर्व सपा सांसद तेज प्रताप यादव के नेतृत्व में नगर पालिका के शहीद पार्क में मौन व्रत प्रस्तावित था। पार्टी कार्यकर्ताओं सबसे पहले पार्टी के देवी रोड स्थित नगर कार्यालय पर एकत्र हुए और धरने पर बैठ। करीब दो घंटे तक मौन धरने के बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पालिका कैंपस में स्थापित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सपाई जुलूस की शक्ल में पैदल वाल्मीकि बस्ती स्थित गांधी पार्क की ओर चल लिए। जुलूस शुरू होते ही वहां तैनात पुलिस ने सपाइयों को रोकने की कोशिश की। इसे लेकर जिद्दोजहद चलती रही। आरोप है कि इस दौरान कृष्णा टाकीज मोड़ पर पुलिस ने धक्का-मुक्की की। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर ऋषिराज और सीओ सिटी अभय नारायण राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी ने कहा कि, बिना अनुमति इतनी भीड़ जुटाने पर कार्रवाई कराई जाएगी। हालांकि खबर लिखे जाने तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। ये रहे मौजूद

इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, महिला जिलाध्यक्ष ज्योति मैसी, नृप चौधरी, राजेश खटिक, टीपी मामा, रावल सिंह यादव, रेनू कटारिया, गौरव दयाल वाल्मीकि, डॉ. राजीव सक्सेना, देवेंद्र सिंह यादव एड., उपदेश यादव सहित लगभग दो सैकड़ा सपाई मौजूद थे। नगर विकास मंत्री के सामने की नारेबाजी

शुक्रवार की दोपहर नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता का काफिला नगर पालिका कैंपस में गांधी प्रतिमा के पास पहुंचा। मंत्री द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने हाथरस कांड को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि, बाद में पूर्व सांसद ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांतिपूर्वक अपनी बात रखने की सलाह दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.