गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस तैयार, परेड का किया रिहर्सल
पुलिस लाइन में फाइनल रिहर्सल हुआ। सुरक्षा को लेकर तलाशी अभियान चलाया।
मैनपुरी, जासं। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस लाइन मैदान में रविवार को परेड का फाइनल रिहर्सल किया गया। वहीं सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शहर और कस्बों में पुलिस की टीमें अपनी पैनी निगाह बनाए हुए है।
हर वर्ष गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। रविवार सुबह पुलिस लाइन मैदान में परेड का फाइनल रिहर्सल किया गया।
दूसरी ओर सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। खुफिया विभाग को सक्रिय किया गया है। पुलिस की टीमें भी अपने-अपने इलाकों में पैनी नजर बनाए हुए हैं। रविवार को भी पुलिस ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर चेकिग अभियान चलाया। संदिग्धों की तलाशी ली गई। भीड़ भरे स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटलों और ढाबों पर भी पुलिस ने चेकिग की।
गणतंत्र दिवस पर 12 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
लाकडाउन के दौरान लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए सक्रिय रहे 12 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इन पुलिसकर्मियों में अनूप कुमार, परमवीर सिंह, विजयकांत, पंकज कुमार, सुरेंद्र प्रताप, विक्रम सिंह, अरविद कुमार,सत्यप्रकाश, कौशल सिंह, होमगार्ड लेखराज, कामोदर और रविद्र प्रताप शामिल हैं।
क्रास कंट्री रेस 26 को
कोरोना बंदिशों के साथ क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता का आगाज 26 जनवरी को स्टेडियम से होगा। यह जानकारी देते हुए उप क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ ईशा प्रिया करेंगी। रेस स्टेडियम से शुरू होकर सिधिया तिराहे से ब्रह्मदेव मंदिर तक जाएगी। यहां वापस स्टेडियम में समाप्त होगी। इसको लिए खेलो इंडिया एप पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। 26 को सुबह आठ बजे भी स्टेडियम में रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा।