सरकारी योजनाओं का जोरशोर से करें प्रचार
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक ट्रांजिट हास्टल में संपन्न हुई। प्रदेश महामंत्री ने पदाधिकारियों में जोश भरते हुए उनसे सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने की अपील की।
जासं, मैनपुरी : भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकारों की योजनाओं का जोरशोर से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिए। साथ ही जिले में एक लाख नए सदस्य बनाने के लिए भी मार्गदर्शन किया।
भाजपा की शनिवार को यहां एक होटल में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री ने साफ कहा कि हम सबकी पहचान संगठन से है। इसलिए संगठन की मजबूती के लिए काम करें। सभी मंडल अध्यक्ष बूथ कमेटियों का गठन दो दिन के अंदर कर लें। प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष 25 सितंबर तक अपनी कार्यकारिणी बनाएं। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर बूथ पर मनाई जाएगी। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इस बार जिले में एक लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि सभी पदाधिकारी इस अभियान में जुट जाएं। बैठक में पूर्व विधायक अशोक चौहान, डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र ¨सह राठौर, प्रेम ¨सह शाक्य, मनोरमा देवी, रमाशंकर तिवारी, अनुराग पांडेय, प्रदीप ¨सह चौहान, प्रमोद कठेरिया, सरितकांत भाटिया, सौरभ दुबे, अमित गुप्ता, करनपाल ¨सह चौहान आदि थे।