Move to Jagran APP

भतीजों ने की वृद्धा की गला घोंटकर हत्या

बिछवां संसू। घर आए भतीजों ने वृद्ध बुआ की गला घोंटकर हत्या कर दी और रात में ही फरार हो गए। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट के जरिए मामले की छानबीन की है। नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 07:03 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 07:03 AM (IST)
भतीजों ने की वृद्धा की गला घोंटकर हत्या
भतीजों ने की वृद्धा की गला घोंटकर हत्या

संसू, बिछवां: घर आए भतीजों ने वृद्ध बुआ की गला घोंटकर हत्या कर दी और रात में ही फरार हो गए। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट के जरिए मामले की छानबीन की है। नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।

loksabha election banner

थाना बिछवां के गांव सुल्तानगंज निवासी वृद्धा जसोदा देवी (80) के पति सोनेलाल की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उनका इकलौता पुत्र ब्रह्मानंद परिवार सहित फीरोजाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। जसोदा देवी गांव में अकेली रहती हैं और शादी समारोह में पूड़ी बेलने का काम करती थी। रोजाना सुबह चार बजे उठकर वह नल से पानी भरती थी।

शनिवार शाम जसोदा से मिलने उनके दो भतीजे आए थे। भतीजों ने ही खाना बनाया। सभी लोग छत पर सोने चले गए। रविवार सुबह काफी देर तक जसोदा घर से बाहर नहीं निकली तो आसपास के लोगों ने उनके घर जाकर देखा तो दरवाजा आधा खुला था। झांककर देखा तो बरामदे में उनका शव पड़ा हुआ था। गले में गमछे से फंदा कसा था। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। शरीर पर चोटें थी। एसपी अजय कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। खोजी श्वान और फील्ड यूनिट से जांच कराई। पुत्र ब्रह्मानंद भी आ गए। उन्होंने ममेरे भाई राजेश और पप्पू पुत्रगण प्रहलाद निवासीगण आजाद नगर फीरोजाबाद के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। एसपी ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए फीरोजाबाद टीमें रवाना की गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.