Move to Jagran APP

खुद ही सजाएं और संवारें अपना घर, बाजार में उपलब्ध सामान

मैनपुरी जासं। बदलते दौर में खुद को अपडेट दिखाने के साथ घरों की खूबसूरती पर जोर दिया जा रहा है। रंग-रोगन की वर्षों पुरानी तकनीक को दरकिनार अब लोग इंटीरियर डेकोरेशन के तवज्जो दे रहे हैं। घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए डेकोरेटर्स की मदद तो ली ही जा रही है इंटरनेट पर भी आकर्षक डिजाइन खंगाले जा रहे हैं। बढ़ती मांग और लोगों की पसंद को देखते हुए बाजारों में भी दुकानदारों ने इंटीरियर लुक्स उपलब्ध कराए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 10:24 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:11 AM (IST)
खुद ही सजाएं और संवारें अपना घर, बाजार में उपलब्ध सामान
खुद ही सजाएं और संवारें अपना घर, बाजार में उपलब्ध सामान

जासं, मैनपुरी: बदलते दौर में खुद को अपडेट दिखाने के साथ घरों की खूबसूरती पर जोर दिया जा रहा है। रंग-रोगन की वर्षों पुरानी तकनीक को दरकिनार लोग अब इंटीरियर डेकोरेशन को तवज्जो दे रहे हैं। घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए डेकोरेटर्स की मदद तो ली ही जा रही है। इंटरनेट पर भी आकर्षक डिजाइन खंगाले जा रहे हैं। बढ़ती मांग और लोगों की पसंद को देखते हुए बाजारों में भी दुकानदारों ने इंटीरियर लुक्स उपलब्ध कराए हैं।

loksabha election banner

दीपावली पर घरों की खूबसूरती को निखारने का काम जोरों पर चल रहा है। कमरों से लेकर गार्डन तक और दीवारों से लेकर किचन तक, सभी की सजावट के लिए बाजार में अलग- अलग प्रकार के लुक्स उपलब्ध हैं। टाइल्स विक्रेताओं का कहना है कि शहर में ज्यादातर मॉडर्न थीम इंटीरियर का चलन बढ़ा है। लोग सेरेमिक या पॉटरी की मांग ज्यादा कर रहे हैं। सेरेमिक वाल पेंटिग भी काफी पसंद की जा रही हैं। दीवारों पर फ्लोरल सीनरी लुक पेंटिग को भी सराहा जा रहा है। लोगों की पसंद को देखते हुए लिविग रूम, बालकनी और डाइनिग रूम हर जगह के लिए स्पेशल पेंटिग उपलब्ध हैं।

हैंगिग प्लांटर्स की भी मांग

दुकानदार मुहम्मद साकिब का कहना है कि इन दिनों हैंगिग प्लांटर्स का क्रेज भी बढ़ा है। इनडोर में भी सेरेमिक से कलरफुल हैंगिग प्लांटर्स लगाए जा रहे हैं। इनके जरिए घर को इको फ्रैंडली लुक दिया जा सकता है। टेबल लैम्प में बहुत बदलाव हुआ है। कलरफुल सेरेमिक टेबल लैम्प घर को शानदार लुक देता है। ज्यादातर इसे रूम के कॉर्नर एरिया को सजाया जाता है। जबकि पॉटरी पीसेज घर के इनडोर में लग्जरी लुक देता है। पॉटरी पीसेज में लाफिग बुद्धा, भगवान शिव पार्वती, कृष्ण, गणेश और साईं बाबा के अलावा कई शो-पीस उपलब्ध है। इसे लिविग रूम और डाइनिग रूम में सजाया जाता है।

इनकी भी बढ़ी है मांग

- घरों की दीवारों को बेहतरीन लुक देने के लिए कलर कांबिनेशन बदलवाया जा रहा है। एक ही कमरे के लिए अलग-अलग रंगों को पसंद किया जा रहा है।

- हर घर की दीवार पर महंगे कलर से बचने के लिए टेक्सचर पसंद किए जा रहे हैं। वाल पेपर्स के जरिए दीवारों को आकर्षक लुक दिया जा रहा है।

- आकर्षक परदों के जरिए घरों के लुक को बदला जा रहा है। रंगों के हिसाब से परदों के कलर का चुनाव किया जा रहा है। बाजार में

कॉटन के अलावा नेट, सिल्क, टिश्यू, ब्रासो टाइगर, क्रश आदि के परदे पसंद किए जा रहे हैं। नेट के परदे सबसे लेटेस्ट हैं, इनकी रेंज 300 से 400 रुपए से शुरू है जबकि टिश्यू सिल्क की कीमत 300 रुपए से शुरू है।

- फर्श को अलग लुक देने के लिए वुड फ्लोरिग को भी पसंद किया जा रहा है। मार्बल और फ्लोरिग टाइल्स की मांग भी काफी बढ़ी है।

- डिजाइनर लुक देने के लिए आकर्षक लाइट्स, झूमर, कांच के आइटमों के साथ गमले और खूबसूरत डिजाइन को पसंद किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.