Move to Jagran APP

होली पर खूब उड़ा अबीर-गुलाल, डीजे पर हुई मस्ती

मैनपुरी जासं। जिले भर में होली का त्योहार धूमधाम से धार्मिक अंदाज में मनाया गया। शुभ मुहूर्त पर होलिका दहन के साथ पूजन किया गया। होलिका पूजन कर रंगोत्सव का सिलसिला शुरू हो गया। डीजे पर रंगों की मस्ती हुई तो दिन भर हवा में गुलाल की खुशबू उड़ती रही। एक-दूसरे को गुलाल लगा लोगों ने गले मिलकर रंग पर्व की शुभकामनाएं दीं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Mar 2020 10:40 PM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 06:09 AM (IST)
होली पर खूब उड़ा अबीर-गुलाल, डीजे पर हुई मस्ती
होली पर खूब उड़ा अबीर-गुलाल, डीजे पर हुई मस्ती

जासं, मैनपुरी: जिले भर में होली का त्योहार धूमधाम से धार्मिक अंदाज में मनाया गया। शुभ मुहूर्त पर होलिका दहन के साथ पूजन किया गया। इसके साथ ही रंगोत्सव का सिलसिला शुरू हो गया। डीजे पर रंगों की मस्ती हुई तो दिन भर हवा में गुलाल की खुशबू महकती रही। एक-दूसरे को गुलाल लगा लोगों ने गले मिलकर रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दीं। बच्चों और युवाओं में खासा उल्लास और उत्साह दिखाई दिया।

loksabha election banner

मंगलवार सुबह ढोल की आवाज के साथ सामूहिक होलिका पूजन का आमंत्रण देने के साथ पर्व का आगाज हुआ। शहर की आवास विकास कॉलोनी स्थित शिव पार्क और गायत्री पार्क में सुबह 8:45 बजे होलिका पूजन किया गया। घरों से लाई गई पूजन सामग्री और जौ, गन्ना आदि चढ़ाकर लोगों ने आखत डाली। परिक्रमा कर होलिका पूजन किया। इसके बाद शुरू हुआ आपसी मेल-मिलाप का सिलसिला। लोगों ने अबीर और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। गले मिलकर सारे गिले-शिकवे दूर किए। बैंडबाजों की धुन पर हुरियारों की टोलियों ने कॉलोनियों का भ्रमण शुरू किया।

एक सैकड़ा स्थानों पर हुआ होलिका पूजन

शहर में इस बार चुनिदा स्थानों पर ही होलिका दहन की अनुमति दी गई थी। देवपुरा, पंजाबी कॉलोनी, स्टेशन रोड, भांवत चौराहा, पुसैना तिराहा, आगरा रोड, सदर बाजार, घंटाघर चौराहा, मदार दरवाजा सहित एक सैकड़ा से ज्यादा स्थानों पर होलिका दहन कर पूजन किया गया।

महामंडलेश्वर ने लगाया गुलाल

नगर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम पर महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने साधकों और संतों के साथ होली खेली। सुबह गुरुजनों का पूजन करने के बाद उन्होंने आश्रम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अबीर लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

महिलाएं ने भी खूब रंगे एक-दूजे के चेहरे

दोपहर होते ही महिलाओं की होली शुरू हो गई। बाल्टियों में रंग भरकर हर राहगीर पर फेंका गया। रंगों से रंगे चेहरे और हाथों में गुलाल भरकर महिलाओं और युवतियों ने पर्व का जश्न धूमधाम से मनाया। जिला चिकित्सालय में स्टाफ नर्सों ने आपस में गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। रंग-बिरंगे चेहरे में अपनी सेल्फी लेने का जुनून भी खूब दिखा।

कोरोना का खौफ, फिर भी मस्ती

कोरोना वायरस का खौफ इस बार होली के त्योहार पर साफ नजर आया। डरे हुए लोगों ने सावधानी से पर्व मनाया। ज्यादातर लोगों ने रंगों से दूरी बनाए रखी। अबीर और गुलाल से ही होली खेली गई। उधर, मौसम का असर भी लोगों के उल्लास पर भारी पड़ा। सर्द हवाओं की वजह से लोगों ने रंगों से खासकर परहेज रखी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.