Move to Jagran APP

मोमबत्तियां जलाकर दिखाई सरकार को रोशनी

जासं मैनपुरी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर बुधवार रात जिलेभर के सपा पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किरया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 05:55 AM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 05:55 AM (IST)
मोमबत्तियां जलाकर दिखाई सरकार को रोशनी
मोमबत्तियां जलाकर दिखाई सरकार को रोशनी

जासं, मैनपुरी : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर बुधवार रात जिलेभर के सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सूबे की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। करहल क्षेत्र के घुसूपुर समेत दर्जनों गांवों में सपाइयों ने मोमबत्तियां जलाकर और बर्तन बजाकर विरोध किया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने जो दावे किए थे वे खोखले निकले। हजारों लोगों का रोजगार छीनकर उन्हें बेरोजगार कर दिया गया है। कई भर्तियों पर रोक लगा दी तो अब संस्थानों का निजीकरण करने की तैयारी है। इससे बेरोजगारी और ज्यादा बढे़गी। विरोध करते हुए सपाइयों ने इसे प्रदेश सरकार की मनमानी बताया। कुसमरा में भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर रंजीत सेंगर, राजा मिश्रा, आदित्य सिसौदिया, डेविड यादव आदि मौजूद थे। भोगांव में मुख्य बाजार में बेरोजगार युवाओं ने कैंडल जुलूस निकाला। सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव, अभिनव दिवाकर, तौसीफ खान आदि शामिल रहे।

वहीं कांग्रेस कमेटी की जिला इकाई द्वारा भी प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में मोमबत्तियां जलाकर थाली बजाई गईं। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य का कहना है कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है। इस मौके पर प्रदीप कुमार, वीरेंद्र, मनोज शाक्य, पुष्पेंद्र आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.