गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ
कई दिनों पर पूजन के बाद अब बप्पा की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। नाच-गाकर धूमधाम से गणपति को विदाई दे भक्तों ने प्रतिमाओं को जल प्रवाहित किया। वहीं दूसरी ओर शहर के विभिन्न स्थानों पर गजानन की पूजा कर उनकी आरती उतारी गई।
जासं, मैनपुरी : कई दिनों पर पूजन के बाद अब बप्पा की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। नाच-गाकर धूमधाम से गणपति को विदाई देकर भक्तों ने प्रतिमाओं को जल प्रवाहित किया। वहीं दूसरी ओर शहर के विभिन्न स्थानों पर गजानन की पूजा की और आरती उतारी गई।
मंगलवार की रात शहर के स्टेशन रोड पर विराजित भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा कर श्रद्धालुओं ने आरती उतारी। प्रसाद वितरण के बाद महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तनों का आयोजन कराया गया। देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। आवास विकास स्थित गायत्री पार्क में सुबह श्रद्धालु महिलाओं ने भगवान गणेश का पूजन कर हवन में आहुतियां दीं। कई दिनों से विराजमान गजानन की विदाई यात्रा भी धूमधाम से निकाली गई। शहर में कचहरी रोड, देवी रोड सहित दूसरे स्थानों से लगभग आधा दर्जन से ज्यादा प्रतिमाओं का ईशन नदी में विसर्जन किया गया।
भोगांव : मुहल्ला कबीरगंज सुनार गली में गणेश महोत्सव के अंतिम दिन भागवत पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य देवेंद्र दीक्षित नेहवन में आहुतियां दिलवाई। गणपति विसर्जन यात्रा आलू मंडी, सब्जी मंडी चौराहा, जामा मस्जिद, छोटा बाजार, जैन मार्केट, घंटाघर पहुंची जहां उन्हें विदाई दी गई। इस मौके पर वीरेंद्र पाल, शिवशंकर वर्मा, अजय यादव, प्रणदीप वर्मा, नितिन अरोरा, कौशलेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
किशनी : बाइपास पर विराजे गणपति को भी बुधवार को धूमधाम से ढढौंस नहर में विदाई दी गई। इस मौके पर अनिल मिश्रा चेयरमैन, सौरभ सागर, प्रशांत तिवारी आदि मौजूद थे।
कुरावली : कानूनगोयान में स्थापित प्रतिमा को घिरोर रोड स्थित नजर में विसर्जित कर पूजन किया गया।