सड़कों पर बेसहारा गोवंश के झुंड, हो रहे हादसे
संसू घिरोर कस्बा और क्षेत्र में बेसहारा गोवंशों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
संसू, घिरोर : कस्बा और क्षेत्र में बेसहारा गोवंशों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सड़कों पर झुंड में गोवंश के विचरण से आएदिन हादसे हो रहे हैं। इस मार्ग पर झुंड सक्रिय रहता है। वहां से गुजरने में जोखिम उठाना पड़ता है।
दन्नाहार क्षेत्र के गांव कंजाहार निवासी गुलफान मंगलवार को बाइक से मैनपुरी-घिरोर मार्ग पर जा रहे थे। तभी नगला पंडितान के पास मोड़ पर मृत पड़े गोवंश से बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजनों ने उन्हें पीएचसी घिरोर पर भर्ती कराया। इसके थोड़ी देर बाद ही एक और बाइक पर सवार गोवंश के उसी शव से टकरा गया। इसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। प्राइवेट चिकित्सक से उपचार के बाद वे गंतव्य को रवाना हो गए। हादसों के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत गोवंश को जेसीबी की मदद से दफनाया।
इससे पहले सोमवार शाम केा इटावा निवासी अनिल कुमार के गांव गोधना जा रहे थे। तभी सड़क पर घूम रहे बेसहारा गोवंश की चपेट में आकर घायल हो गए। पुलिस ने घायल को पीएचसी घिरोर में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। क्षेत्रवासियों ने डीएम से बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में भिजवाने की मांग की है।