Move to Jagran APP

रामलीला में मनाया दीपोत्सव पर्व, 1100 दीप जलाए

नगर के आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान के मंच पर शुक्रवार को दीपावली उत्सव मनाया गया। यहां 1100 दीपक जलाए गए। पूरा परिसर श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 03:35 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 03:35 AM (IST)
रामलीला में मनाया दीपोत्सव पर्व, 1100 दीप जलाए
रामलीला में मनाया दीपोत्सव पर्व, 1100 दीप जलाए

मैनपुरी, जागरण संवाददाता: नगर के आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान के मंच पर शुक्रवार को दीपोत्सव पर्व मनाया गया। इस दौरान 1100 दीपों की जगमग रोशनी से मैदान जगमगा उठा। भगवान राम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

loksabha election banner

मान्यता है कि बड़ी दीपावली के दिन भगवान राम, रावण का वध कर वापस 14 साल बाद अयोध्या लौटे थे। उसी परिप्रेक्ष्य में दीपोत्सव पर्व मनाया जाता है। शुक्रवार को पं. शील नामाचार्य ने रामलीला मंच पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत भगवान की पूजा अर्चना की। इस दौरान स्वामी दयानंद सरस्वती, वीर सिंह भदौरिया, रमेश चंद्र सर्राफ, सुरेश बंसल बीनू, अशोक गुप्ता, शिवराम तिवारी, नरेंद्र राठौर, सुरेंद्र सिंह चक्कर, हर्ष गुप्ता, ओमकार चौहान, राजेश गुप्ता, मनोज चौहान, अशोक शाक्य, धीरज सिंह, अमरनाथ भारद्वाज, प्रशांत मिश्रा मौजूद रहे।

घिरोर में शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन रेखा देवी के नेतृत्व में ईओ सुभाषचंद व चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश जाटव ने नगर पंचायत कर्मचारियों व गरीबों को मिष्ठान के साथ उपहार वितरित किए। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है, इसे सब लोग मिलकर मनाएं। गरीब और असहाय लोगों के घर तक मिष्ठान्न व दीपक पहुंचाकर खुशियां बांटें। भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशियां सबके साथ मिलकर मनाएं। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक अतीक अहमद, रघुवीर सिंह, सुरेंद्र यादव, रामऔतार, योगेश, रौनक गांधी, संजीव, सोमवती, हलीम, रोहित, कन्हैया मौजूद रहे।

इस बीच करहल नगर पंचायत चेयरमैन सेवन संजीव यादव ने शुक्रवार दोपहर बाद करहल में मवेशी अस्पताल के पास बनाए गए अस्थाई रैन बसेरे का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रशांत यादव, अधिशासी अधिकारी प्रभात रंजन यादव, अजमत राहत, अभिनव जयंत यादव, अनुराग यादव, रजनीश यादव, दयानंद यादव, अशोक कुमार, राजा बाबू, सुमेर सिंह, आनंद, रविद्र, शाहबाज हुसैन, अरुण यादव मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.