आबकारी मंत्री के आवास के बाहर कांग्रेसियों ने की नारेबाजी
जासं मैनपुरी कृषि बिल के विरोध में कई संगठन अब भी सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। रविवार को कांग्रेसियों ने कृषि कानून के विरोध में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के आवास के बाहर नारेबाजी कर विरोध जताया।
जासं, मैनपुरी: कृषि बिल के विरोध में कई संगठन अब भी सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। रविवार की दोपहर को नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भी विरोध जताया।
जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी हो चुकी है। जो वायदे किए थे, उनके उलट अब किसानों की जमीनों को छीनने का कुचक्र रचा जा रहा है। बड़ी कंपनियों को मुनाफा पहुंचाने के लिए ही कृषि बिल को जबरन लागू करने की साजिश चल रही है। नगर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बिल का विरोध करती थी और आगे भी करती रहेगी। किसानों के साथ सरकारी अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने विरोध में ज्योंती रोड स्थित आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के आवास के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए बिल में संशोधन की मांग की है। आंदोलन में शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि
संसू, अजीतगंज: विकास खंड जागीर क्षेत्र के कुसमरा-मैनपुरी मार्ग स्थित गांव कछपुरा में किसानों ने किसान आदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
रविवार दोपहर तीन बजे भारतीय किसान यूनियन ने शोकसभा का आयोजन किया। कार्यवाहक अध्यक्ष राधेश्याम शाक्य की अध्यक्षता में सर्वप्रथम शहीद हुए किसानों को पुष्प अर्पित कर मौन रखा गया। यूनियन के जिला प्रवक्ता हरी सिंह राजपूत ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा और यूपी के बार्डरों पर 29 किसान भाई शहीद हो चुके हैं। पंजाब के बाबा रामसिंह ने केंद्र सरकार को कोसते हुए खुद को गोली मार ली थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। मैनपुरी जनपद से दो सैंकड़ों से अधिक किसान आंदोलन में भाग लेने गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून बिल को वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक किसान आंदोलन की राह नहीं छोड़ेंगे। सरकार को इस काले कानून बिल को वापस लेना ही पड़ेगा। एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाए। सर्द मौसम में देश के कई प्रातों से आए किसानों को शासन- प्रशासन का जुल्म झेलने पड़ रहे हैं। इस अवसर पर प्रचार मंत्री राधेश्याम, हरी सिंह, रामवीर सिंह, अमर सिंह पाल, दामोदर, ओमवीर सिंह, रतीराम, शिवचरन सिंह, राजा ठाकुर सहित दर्जनों की संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन जिला महासचिव योगेन्द्र प्रसाद दुबे ने किया। व्यर्थ नहीं जाएगा किसानों का आंदोलन
संसू, करहल: कस्बा में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई।
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव ने बताया 25 दिन के आंदोलन में अभी तक 33 किसान शहीद हो चुके हैं। हम सभी किसान उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा किसानों का आंदोलन व्यर्थ नहीं जाएगा। निश्चित तौर पर किसानों की जीत होगी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से वीरभान सिंह किसान, भवनेश राजपूत, अनुज प्रताप, गणेश राजपूत, रामनरेश, मंसाराम, धीरज, आरिफ अली, दीवान अली, ऋषभ यादव, राहुल यादव शामिल हैं।