महिला के साथ छेड़खानी, पुलिस को दी तहरीर
किशनी संसू। एक महिला से आरोपित ने छेड़खानी कर दी। विरोध पर उसे धमकी दी। स्वजन इस संबंध में थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी।
किशनी : कस्बा निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दी है कि उसका पति बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वह बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। रविवार रात वह कमरे के बाहर लेटी थी, तभी उसका पड़ोसी अपने तीन साथियों के साथ आ गया और उसके साथ छेड़खानी की। (संसू) हत्यारोपित बना रहा समझौते का दबाव
किशनी : क्षेत्र के गांव खिदरपुर निवासी शैलेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर दी है कि गांव के सौरभ ने उसके भाई की हत्या कर दी थी, जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। शैलेंद्र के मुताबिक सोमवार को वह खेत पर था तभी सौरभ ने समझौते का दबाव बनाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। (संसू) जमीन के विवाद में घर में घुसकर महिला को पीटा
अजीतगंज : क्षेत्र के गांव नगला बलसिंह निवासी शांति देवी पत्नी संजय कुमार रविवार रात घर में अकेली थी। तभी गांव के रविद्र, सौरभ और गौरव ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के जमीन का विवाद बताया गया है। घायल महिला ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। (संसू) गोवध मामले के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दन्नाहार : क्षेत्र के गांव कुरावली निवासी भूरा उर्फ उपेंद्र गोवध कानून के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस उसे लगातार गिरफ्तार करन का प्रयास कर रही थी। लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। (संसू) दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
बरनाहल : कस्बा के मुहल्ला कटरा निवासी आवरू बानो का निकाह मैनपुरी शहर के महमूद नगर निवासी आसिम कौसर के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।(संसू) पुलिस ने ढकरई मार्ग से चार जुआरी किए गिरफ्तार
घिरोर : सोमवार को कुछ जुआरी थाना घिरोर क्षेत्र के ढकरई जाने वाले रास्ते पर पेड़ के नीचे जुआं खेल रहे थे, तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जुआं खेल रहे शब्बीर, रघुराज, आमीद खां, रामखिलाड़ी निवासीगण ढकरई को नकदी और ताशपत्ता के साथ गिरफ्तार कर लिया। (संसू) किशनी में आश्रम के पास खड़ी बाइक चोरी, तहरीर दी
किशनी : थाना बेवर के गांव जनौरा निवासी संजीव कुमार रविवार को कस्बा किशनी में सोहम आश्रम में भंडारे में शामिल होने आया था। उसने अपनी बाइक को आश्रम के पास खड़ा कर दिया था। तभी बाइक चोरी चली गई। बाइक स्वामी ने थाने में तहरीर दी है। (संसू) बाजार से लौटते युवक को मारपीट कर घायल किया
किशनी : क्षेत्र के गांव विक्रमपुर-समान निवासी अनुसूचित जाति के सुनील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार को वह बाजार से लौट रहा था। तभी गांव के सत्यवीर, आदेश, तेजवीर ने उसे रोक लिया। जातिसूचक गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की। (संसू)