Move to Jagran APP

घर नहीं पहुंची बरात तो स्वजन हुए नाराज, हंगामा-मारपीट

बेवर संसू। देर रात तक बरात दुल्हन के घर नहीं पहुंची तो दोनों पक्षों में फोन पर विवाद हुआ। दुल्हन पक्ष दूल्हे के घर पहुंच गया। यहां जमकर हंगामा हुआ। दुल्हन पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर शादी से इन्कार का आरोप लगाया है। वहीं दूल्हा पक्ष ने बरात के वाहन उपलब्ध न होने की बात कहते हुए देरी हो जाने की सफाई दी है। बवाल के बाद दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। थाने पहुंचकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे का सामान लौटाकर मामला रफा-दफा कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 10:37 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:04 AM (IST)
घर नहीं पहुंची बरात तो स्वजन हुए नाराज, हंगामा-मारपीट
घर नहीं पहुंची बरात तो स्वजन हुए नाराज, हंगामा-मारपीट

संसू, बेवर: देर रात तक बरात दुल्हन के घर नहीं पहुंची तो दोनों पक्षों में फोन पर विवाद हुआ। दुल्हन पक्ष दूल्हे के घर पहुंच गया और जमकर हंगामा हुआ। दुल्हन पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर शादी से इन्कार का आरोप लगाया है। वहीं दूल्हा पक्ष ने बरात के वाहन उपलब्ध न होने की बात कहते हुए देरी हो जाने की सफाई दी है। बवाल के बाद दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। थाने पहुंचकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे का सामान लौटाकर मामला रफा-दफा कर दिया।

loksabha election banner

थाना बेवर के एक गांव की युवती का विवाह मैनपुरी शहर कोतवाली के गांव बुर्रा निवासी पंकज के साथ तय हुआ था। बीते शुक्रवार को बरात आनी थी। शादी की तैयारियां पूरी थी। रात नौ बजे तक बरात का इंतजार हुआ। दुल्हन के परिजनों ने दूल्हा के परिजनों से बरात लाने में देरी का कारण पूछा तो फोन पर ही बहस हो गई। कुछ देर बाद ही दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हा के घर जा धमके। आरोप है कि दूल्हा पक्ष के साथ जमकर मारपीट की गई।

दुल्हन के पिता का कहना है कि उन्होंने धूमधाम से लगुन चढ़ाई थी। काफी रुपया खर्च किया था। बरात वाले दिन दूल्हा पक्ष ने कार व पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। बरात लाने से इन्कार कर दिया। वहीं दूल्हा पक्ष के अनुसार बरात जाने की पूरी तैयारी थी। लेकिन, बरात के लिए वाहन उपलब्ध नहीं था। इसलिए देरी हो गई थी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि दूल्हा का पिता नशे में हंगामा कर रहा था।

दूसरी ओर दुल्हन ने भी दहेज लोभी दूल्हे के साथ शादी से इन्कार कर दिया। दोनों पक्ष आपस में पुराने रिश्तेदार हैं, इसलिए समझौता के प्रयास शुरू हो गए। दोनों ने एक दूसरे का सामान लौटाया, खर्चे का हिसाब हुआ और रिश्ते की बात समाप्त कर दी। दोनों पक्ष अलग-अलग रिश्ते ढूंढने में जुट गए हैं। इंस्पेक्टर बेवर जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। इसलिए कार्रवाई नहीं की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.