धुंध के आगोश में जकड़ा रहा पूरा दिन
शाम तक बने रहे हालात धूप के तेवर रहे कमजोर बादल छाए रहने से भी मौसम में बनी ठंडक
मैनपुरी, जासं। बुधवार भी धुंध के आगोश में लिपटा रहा। धुंध और बादलों के छाए रहने से भी धूप के तेवर भी कमजोर दिखे। मौसम का अजीब हाल देख किसान और नागरिक हैरान रह गए। ऐसे मौसम से बारिश होने पर ही राहत की उम्मीद दिख रही है।
बुधवार सुबह नागरिक मौसम में छाई धुंध देखकर हैरान रह गए। दोपहर बाद भी धुंध का असर कम नहीं हुआ। धूप भी कमजोर ही निकली। हर कोई मौसम में आए बदलाव को लेकर चितित था। कुछ नागरिक दीपावली पर आतिशबाजी और गांव-देहात में कूड़ा- पुआल जलाने से पैदा हुए धुंए का असर बता रहे हैं। छाए रहे बादल:
मौसम में आए बदलाव का असर भी दिखा। बुधवार को धुंध के साथ आसमान पर बादलों ने भी डेरा डाला। शीतल हवा चलने से मौसम ठंडा बना रहा। सुबह-सुबह कई बार बारिश के आसार भी नजर आए।
-
किसान दिखे परेशान-
मौसम में धुंध और बादलों के छाए रहने से अन्नदाता परेशान नजर आया। किसान ब्रजलाल का है अभी खेतों में धान कटाई के साथ आलू रोपाई का काम चल रहा है। ऐसे में बारिश हुई तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हल्की बारिश से कोई नुकसान नहीं होगा, जबकि तेज बारिश होने से नुकसान होगा। किसानों के लिए अच्छी है तापमान में गिरावट
जिला कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. जगदीश मिश्रा का कहना है कि धुंध की वजह से मौसम में ठंड बढ़ना खेती लिए लाभकारी है। बारिश होने के आसार भी बनते दिख रहे हैं। बारिश होने से मौसम साफ हो जाएगा। आसमान में छाई धुंध साफ हो जाएगी।