Move to Jagran APP

शबद कीर्तन में हुआ गुरु की महिमा का बखान

मैनपुरी जासं। बुधवार को पंजाबी समाज ने गुरु गोविद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया। शहर के क्रिश्चियन तिराहे पर लंगर बांटा। गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन का पाठ किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 06:58 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 06:58 AM (IST)
शबद कीर्तन में हुआ गुरु की महिमा का बखान
शबद कीर्तन में हुआ गुरु की महिमा का बखान

जासं, मैनपुरी: बुधवार को पंजाबी समाज ने गुरु गोविद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया। शहर के क्रिश्चियन तिराहे पर लंगर बांटा। गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन का पाठ किया गया।

loksabha election banner

गुरु गोविद सिंह के प्रकाश पर्व पर बुधवार सुबह शहर के पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन का पाठ हुआ। दोपहर को क्रिश्चियन तिराहे लंगर आयोजित कर राहगीरों को भंडारा बांटा गया। इस मौके पर गैनी दलजीत सिंह, सरदार हरवेश सिंह, कुलदीप सिंह, सरदार जानकी सिंह, सतनाम सिंह आदि समाज के लोग मौजूद रहे।

संसू, भोगांव: मानवता की रक्षा के लिए अतुलनीय बलिदान देने वाले गुरु गोविद सिंह की जयंती पर गुरुद्वारा में शबद कीर्तन हुआ। इसमें सिख संगत ने अरदास कर जगत कल्याण की कामना की। महिलाओं ने धार्मिक गीत गाकर उनका स्मरण किया।

बुधवार को नगर के मुहल्ला सिधी गली स्थित गुरुद्वारा सिध सभा में आयोजित कार्यक्रम में सुबह से ही शबद कीर्तन का सिलसिला शुरू हो गया। सिख संगत ने गुरु की अरदास कर उनके बलिदान को याद किया। सरदार सोहन सिंह ने श्रद्धालुओं को बताया कि धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविद सिंह ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था। उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर आज की युवा पीढ़ी को धार्मिक कार्यों में सहभागिता करनी चाहिए। कार्यक्रम में शबद कीर्तन के बाद सुखमनि साहब का पाठ किया गया। सामूहिक अरदास के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर हरवंश लाल अरोरा, सतनाम सिंह, दलजीत सिंह, जोगेंद्र लाल, सहेंद्रलाल, बंटी सलूजा, जीते सलूजा, अमित अरोरा, सुमित अरोरा, नितिन अरोरा, मंजीत सिंह, दलजीत कौर, शालू सलूजा, नीलम सलूजा मौजूद रहे। कल सजेगा कीर्तन दरबार

गुरुद्वारा सिधसभा में गुरु गोविद सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इसमें शाहजहांपुर जिले के रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा। यह जानकारी बंटी सलूजा ने दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.