Move to Jagran APP

रोशनी के रथ पर सवार होकर आईं मां लक्ष्मी

दीपावली का पर्व परंपरागत अंदाज में पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को शुभ मुहूर्त पर मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश का आह्वान कर उनका पूजन किया गया। सभी की सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Nov 2021 04:21 AM (IST)Updated: Sat, 06 Nov 2021 04:21 AM (IST)
रोशनी के रथ पर सवार होकर आईं मां लक्ष्मी
रोशनी के रथ पर सवार होकर आईं मां लक्ष्मी

जासं, मैनपुरी : दीपावली का पर्व परंपरागत अंदाज में पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को शुभ मुहूर्त पर मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश का आह्वान कर उनका पूजन किया गया। सभी की सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

loksabha election banner

गुरुवार को सुबह से ही मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई थीं। मनभावन रंगोली सजाकर घरों की साज-सजावट का काम भी दिन ढलने से पहले ही पूरा कर लिया गया। नए वस्त्र पहनकर महिलाओं और पुरुषों ने शुभ मुहूर्त के अनुसार धूप-दीप जलाकर विधि-विधान से माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की आरती उतारकर पूजन किया। पूजा-उपासना के बाद लोगों ने घरों और मंदिरों में दीये व मोमबत्तियां जलाकर उनकी रोशनी बिखेरी।

अबकी घरों की सजावट के लिए आकर्षक झालरों का क्रेज ज्यादा ही दिखा। ज्यादातर लोगों ने देसी झालरों की रोशनी से घरों की सुंदरता बढ़ाई। घरों में पूजन के बाद प्रतिष्ठानों पर भी दीप जलाकर माता लक्ष्मी की उपासना की गई। पूजा-अर्चना के बाद से ही शुरू हो गया आतिशबाजी का सिलसिला। आधी रात तक राकेट और रंगीन आतिशबाजी की रोशनी से आसमान में छटा बिखरती रही। स्टेशन रोड निवासी माहेश्वरी समाज के लोगों ने भी घरों में रंगोली सजाकर अपने अंदाज में दीपावली का पर्व मनाया। अधिकारियों ने वृद्धाश्रम और अस्पताल में बांटी मिठाई

शासन के निर्देश पर गुरुवार की शाम डीएम अविनाश कृष्ण सिंह और एसपी अजय कुमार राय ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ दीवानी रोड स्थित वृद्धाश्रम पर पहुंचकर वृद्धजनों के साथ पर्व को उल्लास से मनाया। दीप जलाए और मिठाइयां बांटकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। रात में ही जिला अस्पताल के इनडोर वार्ड में पहुंचकर यहां भर्ती मरीजों को फल और मिठाइयों का वितरण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.